SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं, छठ से पहले दिल्ली-बिहार के बीच चल सकती हैं बसें

Delhi News: दिल्ली से छठ पूजा पर बिहार जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. ट्रेन में टिकट नहीं मिलने की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली-बिहार के बीच बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है. सरकार की कोशिश है कि दिवाली और छठ से पहले कुछ रूट पर बसें चलने लगें.

Written By Akanchha Singh
Published: Sep 27, 2026, 02:27 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 02:28 PM IST
Join

Delhi News: दिल्ली से छठ पूजा में घर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली सरकार ने ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पाने के कारण परेशान लोगों के लिए दिल्ली और बिहार के बीच बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है. सरकार पूरी कोशिश कर रही है की दिवाली और छठ पूजा से पहले कुछ रूटों पर बस सेवा शुरू हो जाए.

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने प्रस्तावित पारस्परिक परिवहन समझौते को लेकर मिले सुझावों पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कमेटी का गठन किया है. परिवहन विभाग के अधिकारी के अनुसार, रिपोर्ट तैयार हो जाने के बाद  तय रूट्स, किराया और दूसरी शर्तों की जानकारी लोगों के बीच साझा कर दी जाएगी. बता दें कि पहले चरण में दिल्ली और बिहार के बीच 2 या 3 रूट्स पर बस सेवा शुरुआत की जा सकती है. इसके बाद जरूरत के आधार पर दूसरे रूट्स पर भी बसें चलाने की प्लानिंग है.

दोनों राज्यों के बीच समझौता
विभाग के अनुसार, दिल्ली से बिहार के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए दोनों राज्यों के बीच अगस्त 2026 में पारस्परिक परिवहन समझौते का ड्राफ्ट तैयार किया गया था. दिल्ली सरकार ने बिहार के अलग-अलग शहरों को जोड़ने वाले 18 रूट्स का चुनाव भी किया है. परिवहन विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच तय अंतरराज्यीय मार्गों पर स्टेज कैरिज बसों का संचालन आपसी समझौते में तय रूट्स के हिसाब से ही होगा. अभी रूट तय नहीं किया गया है. सुझावों पर कमेटी की लास्ट रिपोर्ट आने के बाद ही इसपर लास्ट फैसला लिया जाएगा.

सरकार का साफ तौर पर कहना है कि ये फैसला बढ़ती परिवहन जरूरतों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को बिहार से जोड़ने के लिए लिया है. वैसे तो दिल्ली और बिहार के बीच सरकारी बसों का संचालन नहीं होता है. इन दोनों राज्यों के बीच प्राइवेट बसें चलती हैं. अब सरकार दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर करना चाहती है.    

प्रदूषण मानकों का भी रखना होगा ध्यान
चलने वाली बसों को लेकर प्रदूषण के नियम तय किए गए हैं. दिल्ली से बिहार के बीच चलने वाली बसों में CNG और इलेक्ट्रिक बसों को अनुमति दी जाएगी. वहीं, डीजल बसों के लिए BS-VI या इससे बेहतर उत्सर्जन मानकों का पालन करना जरूरी होगा.

इन शहरों के लिए शुरू हो सकती है बस सेवा
सरकार ने दिल्ली से पटना के लिए चार बस रूट प्रस्तावित किए हैं. इनकी दूरी करीब 1,045 से 1,182 किलोमीटर के बीच होगी. इसके अलावा बिहार शरीफ, अररिया, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गयाजी, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और नवादा के लिए भी दिल्ली से बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है.

प्रस्तावित रूट के अनुसार, दिल्ली से बिहार शरीफ 1,109 किमी, अररिया 1,348 किमी, भागलपुर 1,280 किमी, बक्सर 915 किमी, दरभंगा 1,167 किमी, पूर्वी चंपारण 1,043 किमी, गयाजी 1,078 किमी, किशनगंज 1,416 किमी, मधुबनी 1,198 किमी, मुजफ्फरपुर 1,110 किमी और नवादा 1,206 किमी दूर है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES