SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान! 7 हजार किलो बदबूदार खोया जब्त, क्या मिला जांच में?

Food safety Delhi: दिल्ली में त्योहारों से पहले मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मोरी गेट खोया मंडी से करीब 7,000 किलो खराब और बदबूदार खोया जब्त कर नष्ट किया गया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंडी पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 04, 2026, 10:42 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 11:18 AM IST
Image Credit: CM Rekha Gupta X
Join

Mori Gate khoya market raid: त्योहारों का सीजन नजदीक है. दिवाली को भी अब कुछ ही दिन है. ऐसे में दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाने की चीजों में मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. मोरी गेट खोया मंडी से लगभग 7,000 किलोग्राम बेकार और बदबूदार खोया जब्त कर उसे नष्ट किया गया है. सीएम रेखा गुप्ता ने मंडी का दौरा किया और इस कार्रवाई का जायजा लिया.

क्या कहा सीएम रेखा गुप्ता ने? 

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस पूरी कार्रवाई की जानकारी ली और ये सुनिश्चित किया कि खोया किसी भी हाल में सप्लाई चेन में न जाएं. उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की सेहत के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेगी. त्योहारी सीजन के दौरान लोगों को सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाइयां उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख जिम्मेदारियों में से एक है.

खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ, चाहे वो कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य घटिया और बेकार खाने वाले सामान को बाजार से लोगों तक पहुंचने से रोकना है. साथ ही लोगों की सेहत की रक्षा करना है. मोरी गेट खोया मंडी में विभाग की ये चौथी कार्रवाई थी.

टीम ने मंडी से कितने सैंपल लिए?

इस अभियान के दौरान, विभाग की टीम ने मंडी से 44 सर्विलांस सैंपल लिए. फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल टेस्टिंग सुविधा के जरिए मौके पर ही इनकी शुरुआती जांच की गई, जिसमें 44 में से 35 सैंपल फेल हो गए. इसके अलावा दो और सैंपल लिए गए और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया. मौके पर की गई जांच से संदिग्ध सामग्री में मिल्क पाउडर, वनस्पति और बाइंडिंग (जोड़ने) के लिए इस्तेमाल होने वाले पदार्थों के बारे में जानकारी सामने आई है. इन खाने वाले सामानों को आगे की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा गया है.

लोगों की सेहत के साथ नहीं होगी कोताही

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सतर्कता, कड़ी मेहनत और समय पर की गई कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसी गतिविधियों को रोकने में मदद मिलती है.  मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, जो खाने के सामान में मिलावट करके दीपावली की खुशियों को खराब करना चाहते हैं. लोगों की सेहत सबसे महत्वपूर्ण है और मिलावट करने वालों के खिलाफ दिल्ली सरकार की सख्ती पूरी तरह जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में हवा की जगह घुल रहा जहर! मुंडका में AQI 722, सांस लेना हुआ मुश्किल

Input-ANI

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES