SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नहीं टूटेंगी झुग्गियां, मिलेंगे पक्के घर! CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, हैदरपुर में शुरू होगा काम

elhi News: दिल्ली के हैदरपुर इलाके में झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के लिए बड़ी खबर है. सरकार यहां झुग्गीवासियों के लिए पक्के मकान बनाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत हैदरपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित फ्री मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर के शुभारंभ के दौरान ये घोषणा की.

Written By Akanchha Singh
Published: Sep 25, 2026, 07:25 AM IST | Updated: Sep 25, 2026, 07:28 AM IST
Image Credit: CM_Rekha_gupta
Join

Delhi News: दिल्ली के हैदरपुर इलाके में झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, सरकार झुग्गीवासियों के लिए पक्के मकान बनाएगी. सीएम रेखा गुप्ता ये घोषणा सेवा संकल्प अभियान के तहत हैदरपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में फ्री मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करने के दौरान किया.  

दो चरणों में होगा काम? 
सीएम ने इस दौरान झुग्गी वालों से बातचीत भी की. उन्होंने कहा कि पहले चरण में हैदरपुर क्षेत्र के एयू ब्लॉक और एओ ब्लॉक के झुग्गी वालों के लिए आवास निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इन इलाकों के आसपास जगह का चुनाव जल्द ही किया जाएगा और आवास निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा.      

दूसरे चरण में किन कामों को किया जाएगा? 
वहीं दूसरे चरण में आयुर्वेदिक अस्पताल वाले क्षेत्र को शामिल किया जाएगा. इसे लेकर आसपास जमीन की तलाश जारी है. दूसरी तरफ उन्होंने ये भी कहा कि विकास के कामों के लिए एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का मकसद किसी को हटाना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है. इतना ही नहीं क्षेत्र में नए शौचालय, साफ पानी के लिए वाटर एटीएम, अटल कैंटीन, नई सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और स्ट्रीट लाइट जैसा सुविधाएं भी लोगों के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं.

निशुल्क जांच की गई
सीएम रेखा गुप्ता ने  हैदरपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल में फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया. यहां पर लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं एक ही जगह पर फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि इसे लोगों के और पास लाया जाए, जिससे उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े. ऐसा होने के बाद लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.            

छठ घाट का हो रहा निर्माण
सीएम के अनुसार,  हैदरपुर इलाके में काफी समय से 12वीं तक के बड़े विद्यालय की जरूरत महसूस की जा रही थी. इसको देखते हुए क्षेत्र में लगभग 5000 गज भूमि नए विद्यालय के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई है. रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि सामुदायिक भवन के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही नहर के किनारे नए छठ घाट के निर्माण का काम भी किया जा रहा है. वहीं हैदरपुर में नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोला गया है. वहीं लोगों के लिए निरोग धाम' विकसित किया जाएगा. यहां पर  आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दोनों से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES