)
आज देशभर में दिवाली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राजधानी के लोगों से अपील की कि वे देश के सैनिकों, सेना के जवानों और पुलिस के जवानों के सम्मान में दिवाली पर एक दीया जलाएं.
सैनिकों के योगदान के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने किया धन्यवाद
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कि लाखों सैनिक दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं, इसलिए लोगों को उनके योगदान को याद रखना चाहिए और उनका आभार व्यक्त करना चाहिए. दिल्लीवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के लिए सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की.
जवानों के सम्मान में दीया जलाने की अपील
रेखा गुप्ता ने कहा कि त्योहार के दौरान भी जब लोग अपने परिवारों के साथ सुरक्षित माहौल में जश्न मनाते हैं, देश के सैनिक और सुरक्षा बल तब भी अपना कर्तव्य निभा रहे होते हैं. वे सीमाओं और समाज की रक्षा के लिए लगातार सतर्क रहते हैं. इसलिए उनके सम्मान और योगदान के लिए आभार व्यक्त करने के लिए दिवाली पर दीया जलाना सम्मान और एकजुटता का प्रतीक होगा.
CM ने सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना की
मुख्यमंत्री ने दिल्ली को साफ रखने में सफाई कर्मचारियों के योगदान की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब पूरा शहर दिवाली के जश्न में डूबा होता है, तब भी सफाई कर्मचारी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करते रहते हैं. उनकी कड़ी मेहनत से राजधानी की सफाई और सुंदरता बनी रहती है. रे
दिल्ली की दिवाली होती है खास
रेखा गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उनके काम के लिए सम्मान और आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में दिवाली इसलिए भी खास है, क्योंकि अलग-अलग राज्यों और संस्कृतियों के लोग त्योहार मनाने के लिए एक साथ आते हैं. राजधानी की विविधता और सांस्कृतिक एकता इस जश्न को खास बनाती है. उन्होंने कहा कि दिवाली का संदेश आपसी सम्मान, प्यार, सहयोग और आभार की भावना को मजबूत करना है.
(Input: ANI)