SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi के VIP घाटों पर सुविधाएं, आम श्रद्धालु परेशान! वजीराबाद के सुरघाट पर छठ की तैयारियों पर उठे सवाल

छठ महापर्व के बीच वजीराबाद के सुरघाट पर श्रद्धालुओं ने साफ यमुना के पानी, शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं की कमी की शिकायत. वहीं कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर पूर्वांचल के लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 13, 2026, 15:48 IST | Updated: Nov 13, 2026, 16:20 IST
Image Credit: Delhi के VIP घाटों पर सुविधाएं, आम श्रद्धालु परेशान! वजीराबाद के सुरघाट पर छठ की तैयारियों को लेकर उठे सवाल
Join

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की आज यानी कि 13 नवंबर से शुरुआत हो गई है. कल (शनिवार) को छठ का दूसरा दिन खरना और फिर रविवार को सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा. इस बीच दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सियासत तेज हो गई है. वजीराबाद के सुरघाट पर श्रद्धालु दिल्ली सरकार के इंतजामों पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर यमुना में गिर रहे नजफगढ़ ड्रेन का निरीक्षण किया और सरकार पर पूर्वांचल के श्रद्धालुओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

छठ की तैयारियों और घाट पर बेहतर सुविधाओं न होने से श्रद्धालु परेशान 
दिल्ली के वजीराबाद स्थित सुरघाट पर छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक तरफ दिल्ली सरकार यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बेहतर इंतजाम करने के दावे कर रही है तो दूसरी तरफ सुरघाट पर श्रद्धालु बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नजर आ रहे हैं.

सरकार की नाकामी से श्रद्धालुओं को नहीं मिल रहा यमुना का साफ पानी- कांग्रेस 
कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव सुरघाट पहुंचे और यमुना में गिर रहे नजफगढ़ ड्रेन का निरीक्षण किया. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की नाकामी के चलते पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को छठ पूजा के लिए साफ और स्वच्छ यमुना का पानी तक नहीं मिल पा रहा है. प्रदूषित पानी के कारण श्रद्धालु यमुना में पूजा करने से वंचित हैं.

सामान्य घाटों पर VIP घाट जैसी शौचालय और चेंजिंग रूम की सुविधा नहीं  
वहीं श्रद्धालुओं की शिकायत है कि महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए उचित स्थान और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है. उनका आरोप है कि डीडीए द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मॉडल वीआईपी घाट पर गरीब और आम श्रद्धालुओं की पहुंच नहीं है. यहां सुविधाओं का लाभ चुनिंदा लोगों को ही मिल रहा है.

सुरघाट पर आम श्रद्धालुओं बुनियादी सुविधाएं नहीं 
अब सवाल यह है कि जब दिल्ली सरकार यमुना किनारे छठ पूजा के भव्य इंतजामों का दावा कर रही है तो वजीराबाद के सुरघाट पर आम श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? क्या इस बार भी श्रद्धालुओं को गंदे पानी और अव्यवस्थाओं के बीच छठ मनाने को मजबूर होना पड़ेगा?

ये भी पढ़ें: यमुना में कौन फेंक रहा मरी हुई मछलियां? छठ से पहले दिल्ली सरकार ने की FIR की मांग

श्याम घाट पर छठ की तैयारियां अधूरी, MLA ने कहा- सरकार के दावे फेल
वहीं उत्तरी दिल्ली के श्याम घाट पर छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारी अधूरी विधायक संजीव झा ने  जगतपुर श्याम घाट का निरीक्षण किया. विधायक का आरोप कि दिल्ली सरकार छठ व्रत धारी के साथ भेदभाव कर रही है. दिल्ली में 1400 घाट बनाने का दिल्ली सरकार का दावा फेल होता नजर आ रहा है.  विधायक संजीव झा का कहना है कि सरकार ने कुछ ही ऐसे घाट बनाए, जिस पर दिल्ली सरकार के मंत्री और नेता पहुंचकर रिल्स बना रहे हैं. रिल्स बाजी का खेल भाजपा करती दिखाई दे रही है.
मगर धरातल पर छठ घाट पर कोई तैयारी नहीं है. कल रात छठ घाट पर सरकारी टेंडर हुआ, लेकिन अभी तक शनि घाट पर टेंट का कोई इंतजाम नहीं. विधायक संजीव झा कहना अधिकारियों ने कहा छठ पूजा समितियां से निजी टेंट हाउस से लगवाने बात की है. वहीं अब सवाल है कि कम समय में क्या सरकार छठ पूजा के लिए टेंट लगवा पाएगी.

(दिल्ली से नसीम अहमद की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES