SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में कहां-कहां बने छठ घाट? कितने लोगों के लिए इंतजाम, जानें पूरी लिस्ट

दिल्ली में छठ पूजा के लिए 996 स्थानों पर 1400 से ज्यादा घाट तैयार किए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के लिए स्थायी-अस्थायी घाटों के साथ यमुना किनारे भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 13, 2026, 16:51 IST | Updated: Nov 13, 2026, 16:58 IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी में रहने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार कुल 996 स्थानों पर 1,400 से ज्यादा छठ घाटों की व्यवस्था की गई है. इनमें स्थायी घाटों के साथ अस्थायी घाट और यमुना नदी के किनारे बनाए गए घाट भी शामिल हैं. दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को पूजा के लिए अपने घर के आसपास ही जगह मिल सके और उन्हें दूर के घाटों तक न जाना पड़े.  

कब दिया जाएगा इस साल सूर्यदेव को अर्घ्य?
यमुना के किनारे बांस के ढांचे लगाने का काम जारी है. इस साल छठ पूजा 13 (आज) से 16 नवंबर के बीच है; यानी कि आज से नहाय-खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत हो गई है. 15 नवंबर को 'संध्या अर्घ्य' दिया जाएगा और 16 नवंबर को सूर्योदय के समय 'ऊषा अर्घ्य' दिया जाएगा. दिल्ली सरकार ने 2026 के लिए पूरी राजधानी में 1,400 से अधिक घाटों की योजना बनाई है, जबकि पिछले साल इनकी संख्या 1,326 थी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से 6 नवंबर तक बुनियादी तैयारियां पूरी करने को कहा था.  जिनमें सीसीटीवी कैमरे, लाइटिंग, शौचालय और चेंजिंग रूम शामिल थे. वहीं मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का भी उद्घाटन हो गया है. इसमें 30,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

दिल्ली में कितने स्थायी और अस्थायी छठ घाट बनाए गए?
सरकार की तरफ से जारी आकंड़ों के मुताबिक, दिल्ली में घाटों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है.
- स्थायी घाट: 53 जगहों पर कुल 81 घाट.
- अस्थायी घाट: 914 जगहों पर कुल 1,372 घाट.
- यमुना किनारे घाट: नदी किनारे 29 जगहों पर 29 घाट.

इस तरह, राजधानी में 996 जगहों पर कुल 1,482 घाटों का इंतजाम किया गया है. इन जगहों पर पूजा से जुड़ी जरूरी सुविधाएं देने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई है.

यमुना नदी के किनारे बड़े छठ घाट कहां बनाए गए हैं?
पल्ला से कालिंदी कुंज तक यमुना नदी के किनारे मॉडल और नेचुरल घाट बनाने का भी प्लान बनाया गया है. अक्टूबर में सामने आई जानकारी के मुताबिक, यमुना किनारे 17 मॉडल घाट और 23 बड़े प्राकृतिक घाट बनाए जा रहे थे.

इन बड़े घाटों और जगहों में शामिल हैं:
- सूर घाट
- ITO यमुना घाट और हाथी घाट
- निगमबोध घाट
- वजीराबाद ब्रिज घाट
- कालिंदी कुंज घाट
- कुदेशिया घाट
- वासुदेव घाट
- बुराड़ी घाट
- संगम विहार घाट
- इंद्रपुरी घाट

इन घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए टेंट, पीने का पानी, मोबाइल टॉयलेट, CCTV कैमरे और मेडिकल जैसी सुविधाएं देने के प्लान की घोषणा की गई.

ये भी पढ़ें: Delhi के VIP घाटों पर सुविधाएं, आम श्रद्धालु परेशान! वजीराबाद के सुरघाट पर छठ की तैयारियों पर उठे सवाल

छठ घाटों पर तैयारियों के लिए 74 एजेंसियां ​​तैनात
छठ घाटों पर इंतजाम पूरे करने के लिए दिल्ली में 74 एजेंसियों को तैनात किया गया है. उन्हें कुल 155 काम सौंपे गए हैं. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड को मुख्य जिम्मेदारी दी गई है.

दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पिछले बुधवार को हाथी घाट समेत कई जगहों का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खास ध्यान देने का निर्देश दिया. सरकार का कहना है कि सबसे ज्यादा भीड़ वाले घाटों पर खास निगरानी और बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं.

इन बातों का रखें ध्यान 
छठ पूजा के दौरान घाटों पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. इसलिए, श्रद्धालुओं को अपने सबसे पास के घाट, आने-जाने के रास्तों और पार्किंग की जगह के बारे में पहले से जानकारी लेने की सलाह दी गई. सरकार की तरफ से यमुना किनारे तय और सुरक्षित जगहों पर ही पूजा करने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील क गई है, जिससे कि आम जनता और श्रद्धालुओं को महापर्व के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.  
ये भी पढ़ें: यमुना में कौन फेंक रहा मरी हुई मछलियां? छठ से पहले दिल्ली सरकार ने की FIR की मांग

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES