SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi में 24 साल की युवती पर Acid Attack, ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर ने दिया वारदात को अंजाम

दिल्ली के घोंडा के भजनपुरा इलाके में 24 वर्षीय युवती पर उसके पुराने लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर तेजाब से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 06, 2026, 07:25 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 08:19 PM IST
Image Credit: Delhi में 24 साल की युवती पर Acid Attack (प्रतिकात्मक फोटो)
Join

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना भजनपुरा इलाके नॉर्थ घोंडा में मंगलवार सुबह ड्यूटी जाने के लिए निकली 24 साल की एक युवती पर तेजाब फैंकने का मामला सामने आया है. अचानक हुए हमले के बाद युवती दर्द से छटपटाने लगी. बाद में वह भागती हुई 80 साल के एक बुजुर्ग के पास पहुंची. बुजुर्ग का एक हाथ भी तेजाब से जल गया. हमले में युवती का चेहरा और शरीर के बाकी हिस्से झुलस गए. किसी तरह युवती भागती हुई अपने कमरे पर पहुंची. मकान मालिक के बेटे ने पुलिस को खबर दी. युवती को पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है.

उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से यूपी की रहने वाली 24 साल की युवती किराये का मकान लेकर भजनपुरा इलाके में रहती है. वह गांधी नगर की एक कंपनी में नौकरी करती है. रोजाना सुबह छह बजे वह घर से निकल जाती है. मंगलवार सुबह जैसे ही वह घर से निकली तो कुछ दूर जाने पर अचानक आरोपी ने हमला कर दिया.

अचानक आरोपी ने पीड़िता के चेहरे पर तेजाब डाल दिया. शुरुआत में पीड़िता को कुछ समझ नहीं आया, तेज जलन से वह छटपटाने लगी. इस बीच वह भागकर एक अन्य राहगीर बुजुर्ग के पास पहुंची. उस समय तेजाब उसके शरीर से टपक रहा था. बुजुर्ग का हाथ भी युवती को देखने के चक्कर में झुलस गया. उसी हालत में युवती अपने घर पहुंची.

जिसके बाद पुलिस को सूचिक किया गया और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवती का चेहरा और सामने की ओर से शरीर का एक बड़ा हिस्सा झुलसा है. उसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 124(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर 41 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

बता दें कि युवती पर उसके पुराने लिव-इन पार्टनर ने एसिड से हमला किया, क्योंकि उसका उससे ब्रेकअप हो गया था. वह कथित तौर पर करीब तीन साल से आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी. महिला ने करीब ढाई से तीन महीने पहले आरोपी से दूरी बना ली थी, जिसके बाद उसने उस पर एसिड से हमला किया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES