SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi आस्था कुंज गैंगरेप केस: 60 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; 55 गवाह शामिल

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ साकेत कोर्ट में 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में 55 गवाह और CCTV फुटेज समेत कई अहम सबूत शामिल हैं.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 14, 2026, 13:49 IST | Updated: Nov 14, 2026, 14:11 IST
Image Credit: Delhi आस्था कुंज गैंगरेप केस: 60 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; 55 गवाह शामिल (ANI)
Join

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ साकेत कोर्ट में 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. यह चार्जशीट घटना के करीब 60 दिन बाद दाखिल की गई है. आरोप है कि 22 सितंबर को नाबालिग के जन्मदिन के दिन उसे चाकू की नोक पर हवस का शिकार बनाया गया था. मामले में आरोपियों की पहचान आसिफ, हेमंत और मुकेश के रूप में हुई है. पुलिस ने चार्जशीट में पीड़िता और उसकी सहेली समेत कुल 55 गवाहों को शामिल किया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत सामूहिक दुष्कर्म, आपराधिक साजिश, चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं. इसके अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 17 भी लगाई गई हैं.

सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन डिटेल, घटनास्थल के आसपास उनकी आवाजाही दिखाने वाले CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और गवाहों के बयान शामिल हैं. पीड़िता के साथ मौजूद उसकी सहेली का बयान भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. सितंबर में साकेत कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

जन्मदिन पर मंदिर गई थी नाबालिग, लौटते समय पार्क में हुआ गैंगरेप
FIR में दर्ज पीड़िता के बयान के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की है, जिस दिन उसका जन्मदिन था. वह अपनी सहेली के साथ कालकाजी मंदिर गई थी. शाम करीब 7 बजे मंदिर से निकलने के बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचीं. पार्क में प्रवेश करने से पहले उन्होंने चिप्स और पानी की बोतल खरीदी. इसके बाद दोनों गेट नंबर-7 से पार्क के अंदर गईं और एक बेंच पर बैठकर खाने लगीं. आरोप है कि इसी दौरान पीछे से तीन युवक उनके पास पहुंचे.

पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपियों ने उसकी सहेली को पकड़कर थप्पड़ मारा और दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए. इसके बाद दो आरोपियों ने नाबालिग को पास की झाड़ियों की ओर चलने के लिए कहा. पीड़िता ने उनसे बात करने और अपनी मां से संपर्क कराने की बात कही. इसी दौरान आरोप है कि एक आरोपी ने दूसरे से कहा, "आसिफ भाई, बंदूक निकाल." पीड़िता के मुताबिक, आसिफ ने काले रंग की बंदूक निकालकर उसे दिखाई. इसके बाद तीनों आरोपियों ने चाकू निकाल लिए और उसे पार्क के अंधेरे हिस्से की ओर ले गए.

पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि आसिफ ने हेमंत को उसकी सहेली पर नजर रखने के लिए कहा. इसके बाद आसिफ ने उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के मुताबिक, वारदात के बाद आसिफ ने हेमंत को बुलाया और कहा कि वह दीपु को लेकर आएगा. इसके बाद हेमंत उसे पास की एक अन्य जगह पर ले गया, जहां कथित तौर पर चाकू की नोक पर उसके साथ दोबारा यौन हिंसा की गई. पीड़िता के बयान के अनुसार, तीसरे आरोपी को बाकी दोनों दीपु कहकर बुला रहे थे. मामले में पुलिस की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें: पहले गलत काम की कोशिश, फिर विरोध करने पर सिर पर बरसाए पत्थर... दिल्ली के बुराड़ी में महिला की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

(Input: ANI)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES