SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कहीं AQI 500 पार तो कहीं 400, दिल्ली के किस इलाके में कितनी जहरीली है हवा? देंखें पूरी लिस्ट

दिल्ली की हवा लगातार खराब स्तर पर पहुंचती जा रही है. यहां पर AQI 400 के पार पहुंच गया है. aqi.in के मुताबिक, आपको राजधानी के अलग-अलग इलाकों के बारे में जानकारी देते हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 29, 2026, 11:16 IST | Updated: Nov 29, 2026, 11:28 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

दिल्ली की आबोहवा लगातार खराब होती जा रही है. हर रोज AQI में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी कम हो जाता है तो कभी बढ़ जाता है. वहीं राजधानी के कई इलाकों में AQI 450 के ऊपर बना हुआ है, जो कि बहुत ही खरतरनाक श्रेणी का माना जाता है. आइए आज आपको हम राजधानी के अलग-अलग इलाको के AQI के बारे में विस्तार से बताते हैं.

aqi.in के मुताबिक, वर्तमान में नई दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में पांचवें स्थान पर बना हुआ है. यहां पर AQI काफी खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है. 29 नवंबर 2026 को यहां का AQI 473 दर्ज किया गया है.

दिल्ली की आबोहवा खराब

इसके अलावा, यहां की हवा में PM2.5 का स्तर 334 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और PM10 का स्तर 467 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया है. इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली की हवा में प्रदूषण की मात्रा काफी ज्यादा है. साथ ही, लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है.

कनॉट प्लेस में कितना AQI?

अगर बात करें दिल्ली कनॉट प्लेस की तो यहां पर 29 नवंबर की सुबह 10:50 पर AQI 442 दर्ज किया गया है. इससे पहले 9 बजे के आसपास AQI 500 के पार रिकॉर्ड किया गया है. कनॉट प्लेस की हवा में  PM2.5 का स्तर 306 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और PM10 का स्तर 428 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया है.

दिल्ली में कहां-कितना AQI ?

1. CRRI मथुरा रोड का AQI 421 दर्ज किया गया है. 
2. सिविल लाइन में AQI 394 दर्ज किया गया है. 
3. बुराड़ी क्रॉसिंग के पास AQI 385 रिकॉर्ड किया गया है. 
4. पंजाबी बाग में AQI 372 दर्ज किया गया है. 
5. मंदिर मार्ग के पास AQI 327 रिकॉर्ड किया गया है. 
6. दिल्ली के द्वारका में AQI 268 दर्ज किया गया है. 
7. लोधी रोड पर AQI 303 दर्ज किया गया है.

दिल्ली में 29 नवंबर का मौसम

वहीं बात करें दिल्ली के मौसम की तो 29 नवंवबर को दिल्ली एनसीआर में दिन के समय मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है. सुबह के सबह हल्की सर्दी भी बढ़ गई है. सुबह के समय यानी 6 बजे के करीब तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं शाम के समय में भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES