SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi में आनंद पर्वत में DTC बस ने स्कूटी-ई-रिक्शा को मारी टक्कर, द्वारका में ट्रक का कहर; 2 की मौत

दिल्ली में शानिवार को दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए. ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और द्वारका में केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि DTC की जांच जारी है और आनंद पर्वत क्रैश की और जानकारी का इंतजार है.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 17, 2026, 06:35 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 06:37 PM IST
Image Credit: Delhi में आनंद पर्वत में DTC बस ने स्कूटी-ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Join

शनिवार को दिल्ली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC की एक बस ने दो स्कूटी और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए, जिसमें से दो अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है. वहीं पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक अलग घटना में एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

आनंद पर्वत में बस ने दो स्कूटी को कुचला, 1 की मौत
पुलिस ने बताया कि शनिवार को सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक DTC बस ने 2 स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.

यह घटना डीबी गुप्ता रोड, 212 बस स्टैंड के पास हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटर सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया.

949 नंबर की बस टिकरी बॉर्डर जा रही थी. तभी मोड पर तेज गति होने की वजह से अचानक बस ने दो स्कूटी और एक ई रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मारी. स्कूटी पूरी तरह से बस के नीचे आ गई. बताया जा रहा है कि इसमें मौत हो चुकी है और जो दो लोग गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि कुछ लोगों को और मामूली चोट लगी है.

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि DTC ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है.

द्वारका में एक की मौत, तीन घायल
पुलिस ने बताया कि साउथ-वेस्ट दिल्ली में एक अलग हादसों में शनिवार सुबह करीब द्वारका के सेक्टर 18 में क्रिसेंट अपार्टमेंट रेड लाइट के पास एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिनमें चार लोग सवार थे.

पीड़ित, जिसकी पहचान गौरव के तौर पर हुई है, उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसे इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शव को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मॉर्चरी में रख दिया गया है. तीन घायलों की पहचान हितेश (18), हर्षित (20) और ध्रुव (23) के तौर पर हुई है.

हितेश और हर्षित को पहले इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, फिर आगे के इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया. ध्रुव को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह बयान देने के लिए अनफिट पाया गया.

ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस ने द्वारका एक्सीडेंट के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले 41 साल के ट्रक ड्राइवर होतम सिंह को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन में महिला जवान से बदसलूकी, यूट्यूबर लड़की ने मारा थप्पड़!

(दिल्ली से संजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES