SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अजमेरी गेट में सरेआम तलवारबाजी, जूस विक्रेता का काटा हाथ; लोगों ने निहंगों को दबोचा

सेंट्रल दिल्ली के अजमेरी गेट में मामूली विवाद के बाद निहंगों ने जूस विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें उसका हाथ कट गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 10, 2026, 03:32 PM IST | Updated: Sep 10, 2026, 03:33 PM IST
Image Credit: अजमेरी गेट में सरेआम तलवारबाजी, जूस विक्रेता का काटा हाथ; लोगों ने निहंगों को दबोचा
Join

Delhi Crime News: सेंट्रल दिल्ली का अजमेरी गेट इलाका गुरुवार दोपहर खून से लाल हो गया. थाना कमला मार्केट के पास कुछ निहंग सिखों की गुंडागर्दी और दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया है. एक मामूली बात पर हुए विवाद में निहंगों ने सरेआम तलवार निकालकर एक जूस बेचने वाले पर जानलेवा हमला कर दिया. हमला इतना खौफनाक था कि जूस वाले का हाथ कट गया.

घटना सेंट्रल दिल्ली के व्यस्तम इलाकों में से एक, अजमेरी गेट की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जूस विक्रेता और निहंगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि निहंगों ने अपनी तलवारें म्यान से बाहर निकाल लीं.

इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, एक निहंग ने जूस वाले पर सीधा तलवार से वार कर दिया. हमले में जूस वाले का हाथ बुरी तरह कट गया और वह दर्द से चिल्लाते हुए वहीं गिर पड़ा. सड़क पर चारों तरफ सिर्फ खून ही खून हो गया.

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे निहंगों को देखकर वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी निहंगों को मौके पर ही खदेड़कर पकड़ लिया.

पहले तलवारें लहराई गई थीं. व्यस्त सड़क पर सरेआम एक जूस वाले का हाथ काट दिया जाता है. हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया है और पुलिस के हवाले कर दिया गया है. घायल जूस विक्रेता को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कमला मार्केट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है."

कमला मार्केट पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार इन लोगों को किसने दिया ?

(दिल्ली से संजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES