SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फिर दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा! AQI 400 के करीब पहुंचा, कोहरा और ठंड ने भी बढ़ाई परेशानी

दिल्ली की हवा एक बार फिर से जहरीली होती दिख रही है. दिल्ली में सुबह 6.51 बजे AQI (Air Quality Index) 329 दर्ज किया गया है, जो कि खतरनाक की श्रेणी में आता है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 29, 2026, 06:52 IST | Updated: Nov 29, 2026, 07:39 IST
Image Credit: दिल्ली मौसम (AI IMAGE)
Join

दिल्ली-NCR में सर्दी का असर बढ़ने लगा है और सुबह के समय कनकनी और ठंड महसूस की जा रही है. लोग सुबह गर्म कपड़ों में बाहर निकल रहे हैं. एक तरफ सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर धीरे-धीरे तेज हो रहा है, तो दूसरी तरफ खराब हवा लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार 29 नवंबर को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 329 दर्ज किया गया है, जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है.

फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा!

कई इलाकों में हालात और भी ज्यादा गंभीर बने हुए हैं और वहां AQI का स्तर 400 के पार पहुंच गया है. अलग-अलग इलाकों की बात करें तो DTU में AQI 397, IGI एयरपोर्ट (T3) में 346, आर.के. पुरम में 342 और पूसा में 272 दर्ज किया गया है.

कई जगहों पर छाया घना कोहरा

प्रदूषण के साथ-साथ कोहरे भी है, जिसका साफ असर विजिबिलिटी पर पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार सुबह सफदरजंग एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर 800 मीटर रह गई थी. सुबह के समय कई जगहों पर हल्का से घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिससे सड़क पर गाड़ी चलाते समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. कम विजिबिलिटी और धुंध की वजह से सुबह बाहर निकलने वालों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

मौसम विभाग की माने, तो 29 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सुबह के वक्त हल्की कनकनी और ठंड महसूस की जा रही है और सुबह 6 बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में सूरज निकलने के साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है. शाम 5:30 बजे के बाद सूरज ढलने के साथ ही तापमान में फिर से गिरावट शुरू हो जाएगी और रात में ठंड और बढ़ सकती है. ऐसे में सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना और बढ़ते प्रदूषण के बीच बाहर निकलते समय मास्क लगाना सेहत के लिए बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: सुबह कोहरे की चादर, दिन में तेज धूप... रात होते ही बढ़ेगी ठिठुरन; जानें लखनऊ समेत बड़े शहरों का हाल
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES