SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रेस के चक्कर में हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो-ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत

Delhi News: दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके में शनिवार सुबह सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने रेड लाइट पर खड़े ऑटो और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Written By Akanchha Singh
Published: Sep 26, 2026, 12:21 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 12:23 PM IST
Join

Delhi News: दिल्ली के साउथ ईस्ट में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने रेड लाइट पर खड़े ऑटो और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. ये हादसा सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास का है. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह टूट-फूट गई. हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कार के बीच लग रहा था रेस 
जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि उस समय सड़क पर दो कारें तेज रफ्तार में चल रही थीं. वहां मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों कारों के बीच रेस जैसा लगा रहा था. इसी दौरान एक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह रेड लाइट पर खड़े वाहनों से जा टकराई. कार की टक्कर से ऑटो और ई-रिक्शा को काफी नुकसान पहुंचा.

लोगों घायल को पहुंचाया अस्पताल? 
इस हादसे के होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं लोगों ने घायल ई-रिक्शा चालक को बाहर निकाला और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, ऑटो में सवार व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हुआ चालक
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया. वो अपने साथियों के साथ दूसरी कार में बैठकर मौके से निकल गया. पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अब कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की जानकारी जुटा रही है.

इसके साथ ही घटना वाली जगह और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था और उसके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर फरार चालक और उसके साथियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को पकड़ने के लिए जांच जारी है.

(दिल्ली से अशोक कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES