)
भारत में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनी जगह बना रही है, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को लेकर लोगों का नजरिया बदलने लगा है. शुरू में तो लोगों ने सिर्फ बैटरी और रेंज पर ध्यान दिया लेकिन अब लोग इसके टिकाऊपन, विश्वसनीयता, लो-मेंटेनेंस और लंबे समय तक चलने वाली वैल्यू की तलाश में है. इंडस्ट्री अब सिर्फ ऐसे वाहनों पर फोकस कर रही है जो लोगों को कम्प्लीट सैटिस्फैक्शन दे सकें ना सिर्फ एक अच्छी रेंज तक ही सीमित हो जाएं.
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (SMIPL) अपनी पहली इलेक्ट्रिक पेशकश, सुजुकी ई-एक्सेस (Suzuki e-ACCESS) के साथ इस बदलाव की तरफ कदम बढ़ा रही है. कम्पनी अब टिकाऊ बैटरी ऑप्शन की तरफ ध्यान दे रही है.
LFP बैटरी केमिस्ट्री: लंबी उम्र की गारंटी
बैटरी किसी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए उसकी बैटरी सबसे ज्यादा जरूरी हिस्सा होती है. इंडियन मार्किट में अब तक मुख्य रूप से निकेल मैंगनीज कोबाल्ट (NMC) बैटरियों का इस्तेमाल देखा गया है, जो हल्की होती हैं. हालांकि, सुजुकी ने ई-एक्सेस में लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी तकनीक को चुना है.
LFP बैटरियों को लंबे 'साइकिल लाइफ' के लिए जाना जाता है, जो NMC बैटरियों की तुलना में चार गुना ज्यादा काम करती हैं. इनमें हीट को कंट्रोल करने के लिए बेहतर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है जिससे भारत की बदलती जलवायु परिस्थितियों में बैटरी के गर्म होने का खतरा कम हो जाता है. हालांकि LFP बैटरियां वजनी होती हैं लेकिन इनकी लाइफ कहीं ज्यादा होती है.
लंबी चलने वाली बैटरी क्यों है जरूरी?
इलेक्ट्रिक व्हीकल में सबसे ज्यादा महंगी इसकी बैटरी होती है. अगर बैटरी लंबी ना चले तो कुछ सालों में रेंज 100 किमी से कम होकर 60-70 किमी हो जाती है. इससे ग्राहक का खर्च काफी बढ़ जाता है.
सुजुकी ई-एक्सेस अपनी 3.1 kWh की LFP बैटरी के साथ 95 किमी की रेंज देती है. औसत भारतीय राइडर रोजाना लगभग 30 किमी चलते हैं. इस हिसाब से एक बार चार्ज करने पर यह तीन दिनों तक काम कर सकती है. सुजुकी ने वजन और परफॉर्मेंस के बीच ऐसा बैलेंस किया है जिससे राइडर को सुजुकी के सिग्नेचर "रन, टर्न, स्टॉप" फिलॉसफी का एक्सपीरियंस मिले.

मजबूत डिजाइन और सख्त टेस्टिंग
सिर्फ बैटरी केमिस्ट्री ही काफी नहीं है, बल्कि इसकी सेफ्टी और प्लेसमेंट भी जरूरी है. ई-एक्सेस की LFP बैटरी को एक मजबूत एल्यूमीनियम केसिंग के अंदर रखा गया है और सेफ्टी बढ़ाने के लिए इसे सीधे स्कूटर के फ्रेम में फिट किया गया है. हर कंपोनेंट को तेज गर्मी, ठंड, वाइब्रेशन, गिरने, पंचर और पानी में डुबाने जैसे कड़े टेस्ट से गुजारा जाता है. सुजुकी की यह इंजीनियरिंग सुनिश्चित करती है कि व्हीकल रियल लाइफ में लम्बी चले साथ ही सेफ भी रहे.
ई-मोबिलिटी के भविष्य को नई परिभाषा
आज परफॉर्मेंस का मतलब सिर्फ स्पीड नहीं, बल्कि बैटरी की स्टेबिलिटी और सेफ्टी और लो-मेंटेनेंस कॉस्ट भी है. सुजुकी ई-एक्सेस को केवल आज के सफर के लिए नहीं, बल्कि सालों तक इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया अपने डीलरशिप नेटवर्क को पूरे देश में ईवी-रेडी बना रही है. यहां ग्राहकों के लिए ट्रेंड तकनीकी कर्मचारी और स्पेशल सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर मिलता है जिससे ग्राहकों को ईवी खरीदने से लेकर सर्विसिंग तक एक बेहतर और भरोसेमंद एक्सपीरियंस मिल सके.