App

Wedding of Century: अनंत-राधिका वेडिंग एनिवर्सरी, वो शादी जिसमें दुनिया के नक्शे पर दिखी भारत की संस्कृति

Anant Ambani Radhika Merchent: एक साल पहले हुई वो शादी जिसने भारतीय संस्कृति को वैश्विक नक्शे पर चमका दिया. अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी को एक साल हो गए. इस शादी ने भारत की सॉफ्ट पॉवर का भी दम दिखाया और यह आयोजन ग्लोबल शोस्टॉपर बन गया.

Wedding of Century: अनंत-राधिका वेडिंग एनिवर्सरी, वो शादी जिसमें दुनिया के नक्शे पर दिखी भारत की संस्कृति

Anant Radhika Wedding Anniversary: अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को एक साल हो गया. इस आयोजन ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की तरफ खींचा. यह वो क्षण था जिसने दुनिया को भारत को नए नजरिए से देखने पर मजबूर किया. न कोई राजनीतिक सम्मेलन... ना कोई अंतरराष्ट्रीय डील और ना ही कोई फिल्मी इवेंट. इसके बाद भी इस शादी ने अकेले दम पर भारत को एक सांस्कृतिक और कूटनीतिक ताकत के रूप में पेश किया.

जब ग्लोबल अटेंशन का केंद्र बना भारत
इस शादी ने जितना वैश्विक ध्यान खींचा वैसा शायद आधुनिक भारत के किसी भी निजी आयोजन ने नहीं किया. मेहमानों की सूची सिर्फ ग्लैमर से नहीं बल्कि भू-राजनीतिक दिग्गजों से भी भरी रही. पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन, इटली के मैटियो रेंजी, अरामको, एचएसबीसी, सैमसंग, एडोबी और टेमासेक जैसी कंपनियों के प्रमुख शामिल रहे. ये सभी सिर्फ एक शादी में शामिल नहीं हो रहे थे बल्कि एक उभरते भारत की क्षमता को देख रहे थे.

सॉफ्ट पावर की बेहतरीन झलक दिखी 
यह बात सही है कि आज की दुनिया में प्रभाव केवल रक्षा या अर्थव्यवस्था से नहीं आता बल्कि सॉफ्ट पावर से भी आता है. इसमें संस्कृति, परंपरा, और मेहमाननवाजी से आप लोगों का दिल जीतते हैं. अनंत-राधिका की शादी भारत का ऐसा ही निर्णायक क्षण था. इस शादी की भव्यता, पारंपरिक परिधान, संस्कारों की गरिमा और तकनीकी दक्षता ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. ये आयोजन भारत का पहला असली 'ग्लोबल लाइफस्टाइल एक्सपोर्ट' बन गया. अगर इसे वेडिंग ऑफ सेंचुरी कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी.

यह भले ही कहा जाता रहा हो कि भारत को लंबे समय तक गरीबी और आउटसोर्सिंग के नजरिए से देखा जाता रहा. इस एक आयोजन ने सारी छवियों को उलट दिया. अचानक भारत वह जगह बन गया जहां दुनिया के CEO, राष्ट्राध्यक्ष और सितारे आना चाहते हैं. यह वो भारत था जो परंपरा में भी आधुनिक है और विनम्र भी है और वैश्विक भी है.

आयोजन निजी था मगर प्रभाव व्यापक
यह शादी केवल प्रेम का उत्सव नहीं थी यह भारत की सॉफ्ट पावर का मास्टरक्लास थी. यह भारत की एक नई घोषणा थी कि हम केवल पृष्ठभूमि में नहीं बल्कि वैश्विक मंच के केंद्र में हैं. और यह उपलब्धि किसी सरकार या राजनयिक प्रयास से नहीं बल्कि एक निजी भारतीय परिवार से आई. एक साल बाद भी यह क्लियर रहा कि यह शादी सिर्फ एक पल नहीं थी बल्कि वो क्षण था जब पूरे देश ने आत्मविश्वास से कहा कि अब हमारी बारी है.

Add Zee News as a Preferred Source