App

सनातन चेतना का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनने की ओर विश्व सनातन महापीठ, हरिद्वार से होगा वैश्विक संवाद

विश्व सनातन महापीठ का निर्माण 2025 से प्रारंभ हो चुका है जो 2032 तक चरणबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा. यह महापीठ हरिद्वार की लगभग 100 एकड़ पवित्र भूमि पर वैदिक वास्तुशास्त्र के अनुसार विकसित की जाएगी. परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 1000 करोड़ रुपये है.

सनातन चेतना का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनने की ओर विश्व सनातन महापीठ, हरिद्वार से होगा वैश्विक संवाद

Vishva Sanatan Mahapeeth:विश्व सनातन महापीठ का निर्माण अनेक महान संतों और विद्वानों के मार्गदर्शन में हो रहा है. प्रमुख नामों की बात करें तो परम पूज्य बाबा हठयोगीजी महाराज, महंत ओमदास जी महाराज, डॉ. गौतम खट्टर, शिशिर चौधरी, दीक्षा छिल्लर और आकाश जुगराज ये सभी एक महान उद्देश्य की पूर्ति यानी विश्व सनातन महापीठ के संचालन, प्रचार और संगठनात्मक समन्वय में अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

चरणबद्ध निर्माण

आयोजकों ने ये भी बताया कि विश्व सनातन महापीठ का निर्माण 2025 से प्रारंभ हो चुका है जो 2032 तक चरणबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा. यह महापीठ हरिद्वार की लगभग 100 एकड़ पवित्र भूमि पर वैदिक वास्तुशास्त्र के अनुसार विकसित की जाएगी. परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 1000 करोड़ रुपये है.

'महापीठ का पूर्ण स्वरूप'

विश्व सनातन महापीठ, एक समग्र सनातन केंद्र के रूप में विकसित हो रही है. यहां दुनिया का पहला 'सनातन संसद भवन' का निर्माण होगा. यहां वेद मंदिर और वेदागार होगा. इसी पावन भूमि में एक गुरुकुल एवं प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण भी होगा, जिसमें 2000 विद्यार्थी एक साथ सनातन की शिक्षाओं का अध्य्यन करेंगे. महापीठ स्थल में 108 यज्ञशालाएं, 108 संत निवास बनेंगे. इसके साथ ही यहां पर भक्त एवं यात्री आवास भी बनाए जाएंगे. महापीठ परिसर में गौसंरक्षण केंद्र, सनातन टाइम म्यूजियम, विशाल धर्मसभा मैदान और 108 तीर्थ स्थलों का प्रतीकात्मक परिक्रमा पथ बनाया जाएगा. जहां ध्यान केंद्र, भोजनालय, पुस्तकालय, शोध संस्थान और अन्य सहायक संरचनाएं एक साथ विकसित की जाएंगी.

विश्व का पहला 'सनातन संसद' मॉडल

विश्व सनातन महापीठ का निर्माण पूरा होने के बाद ये विश्व का पहला ऐसा सनातन संसद मॉडल और सेंटर होगा, जहां विश्वभर से गुरु, संत, महात्मा और आचार्य अपनी-अपनी परंपराओं एवं पदवियों के माध्यम से सहभागी बनेंगे. इस संसद का उद्देश्य सनातन धर्म को और अधिक सशक्त, संगठित और अखंड स्वरूप प्रदान करना है.

'हर साल एक लाख सनातनी योद्धा'

विश्व सनातन महापीठ की एक महत्वपूर्ण और चर्चित योजना ये है कि इसके जरिए हार साल करीब 1,00,000 (एक लाख) सनातन योद्धाओं को तैयार किया जाएगा. सभी सनातनी योद्धाओं को लाठी, पारंपरिक शस्त्रों, आत्मरक्षा, शारीरिक-मानसिक दृढ़ता, योग, साधना और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इन योद्धाओं को तैयार करने का उद्देश्य परिवार, समाज और सनातन धर्म की रक्षा के साथ उन्हें देश सेवा के लिए जागरूक करना है.

पूज्य महाराज का दृष्टिकोण

पूज्य तीर्थाचार्य राम विशाल दास जी महाराज ने बताया कि 'विश्व सनातन महापीठ' महज एक भवन या फिर सामान्य परियोजना नहीं है, यह महापीठ सनातन धर्म की संगठित चेतना का विराट वैश्विक केंद्र बनेगी. महापीठ अपने कामकाज में धर्म को आस्था तक सीमित न रखकर उसे जीवन, शिक्षा और सेवा के संकल्प से जोड़ेगी. यहां से निकले सनातनी योद्धा अपने परिवार, समाज, देश और धर्म के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.

विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में 19 दिसंबर 2025 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय पूर्व क्रिकेटर प्रदीप सांगवान की मौजूदगी ने मौके पर पहुंचे लोगों का उत्साहवर्धन किया. उनके साथ अशोक कुमार सोलंकी, तीर्थ सेवा न्यास के दो सदस्य शुभम मलिक और अनुराग शर्मा भी मौजूद रहे. इस दौरान वक्ताओं ने महाप्रकल्प को समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहे समर्थन के बारे में विस्तार से बताया.

सनातन चेतना का वैश्विक केंद्र

विश्व सनातन महापीठ सनातन संस्कृति, वैदिक ज्ञान और आध्यात्मिक संवाद का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनेगा. आयोजकों का कहना है कि 21 नवंबर 2025 को हुआ शिला पूजन उनके दीर्घकालिक संकल्प का पहला औपचारिक कदम है. साल 2032 तक पूर्ण रूप से अस्तित्व में आने के बाद महापीठ भारत की आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई दिशा देगा.

Add Zee News as a Preferred Source