ICICI प्रूडेंशियल फ्लेक्सीकैप फंड ने जुलाई 2021 में लॉन्च होने के बाद से पांच साल पूरे कर लिए हैं. इस दौरान इसकी NAV ₹10 से बढ़कर ₹20 हो गई है, जो एक अहम उपलब्धि है. एक खास बातचीत में ICICI प्रू म्यूचुअल फंड के फाइनेंशियल एडवाइजर पंकज सिडाना, फंड की इन्वेस्टमेंट फिलॉसफी, इसके बॉटम-अप स्टॉक-पिकिंग अप्रोच और मार्केट के मौकों के आधार पर लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक्स में निवेश करने की फ्लेक्सिबिलिटी के बारे में जानकारी दी.