)
Value 360 Communications Limited अपना SME IPO लेकर आ रही है. कंपनी का ₹41.69 करोड़ का पब्लिक इश्यू 4 मई 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक इसमें 6 मई 2026 तक बोली लगा सकेंगे. यह इश्यू NSE Emerge यानी National Stock Exchange of India के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा. कंपनी इस IPO के जरिए अधिकतम 42.54 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी. शेयर का फेस वैल्यू ₹10 है और प्राइस बैंड ₹95 से ₹98 प्रति शेयर तय किया गया है.
कंपनी के मुताबिक, IPO से जुटाई गई रकम का उपयोग कई ग्रोथ इनिशिएटिव्स में किया जाएगा. इसमें वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करना, इंफ्रास्ट्रक्चर और नई टेक्नोलॉजी पर कैपेक्स, कुछ कर्ज का प्रीपेमेंट/रिपेमेंट, इंफ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म में निवेश और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतें शामिल हैं.
Value 360 Communications कंटेंट प्रोडक्शन और डिजिटल मार्केटिंग जैसे नए वर्टिकल्स में विस्तार की योजना बना रही है. कंपनी influencer marketing platform Irida Interactive Private Limited (ClanConnect) में निवेश भी करेगी.
जनवरी 2026 तक उपलब्ध वित्तीय आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने कुल ₹55.07 करोड़ की आय दर्ज की है. इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹7.61 करोड़ रहा.
Value 360 Communications एक इंटीग्रेटेड कम्यूनिकेशंस और मार्केटिंग सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है. कंपनी पब्लिक रिलेशंस, डिजिटल मार्केटिंग, इंफ्लूएंसर मार्केटिंग और स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस जैसी सेवाएं देती है. साल 2007 में स्थापित यह कंपनी डेटा ड्रिवन और AI-पावर्ड मार्केटिंग स्ट्रैटेजीज़ के जरिए ब्रांड्स को रेपुटेशन मैनेजमेंट, इंगेजमेंट और बिजनेस ग्रोथ सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है.
| IPO साइज | ₹41.69 करोड़ |
| ओपनिंग डेट | 4 मई 2026 |
| क्लोजिंग डेट | 6 मई 2026 |
| प्राइस बैंड | ₹95 - ₹98 प्रति शेयर |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
| शेयर ऑफर | 42.54 लाख इक्विटी शेयर |
| लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | NSE Emerge |
| लीड मैनेजर | Horizon Management Private Limited |
| रजिस्ट्रार | KFin Technologies Limited |
कंपनी का कहना है कि वह asset-light business model पर काम करती है और technology-led scalable growth strategy पर फोकस कर रही है. AI, डेटा और क्रिएटिव मार्केटिंग के कॉम्बिनेशन से यह ब्रांड्स को एंड-टू-एंड कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है.
SME IPO से जुटाई गई पूंजी कंपनी के अगले growth phase को सपोर्ट करने में मदद कर सकती है, खासकर तब जब डिजिटल मार्केटिंग और influencer ecosystem तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप SME IPOs को ट्रैक करते हैं, तो यह इश्यू अगले हफ्ते बाजार में आने वाला एक नया विकल्प होगा.
(डिस्क्लेमर: यह लेख ब्रांड डेस्क से मिले कंटेट पर आधारित है. कृपया किसी भी निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से जरूर सलाह लें)