)
LegalEdge Delivers CLAT 2026 AIR 1,2,3: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए परीक्षा CLAT 2026 के परिणामों में (LegalEdge by Toprankers) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है. संस्थान के छात्रों ने इस वर्ष AIR 1, AIR 2 और AIR 3 हासिल किए हैं, साथ ही टॉप 10 में कुल 7 रैंकें प्राप्त करके अपना दबदबा कायम रखा है. यह उपलब्धि LegalEdge के लिए कोई संयोग नहीं है. संस्थान ने अब तक कुल 7 बार AIR 1 देकर एक रिकॉर्ड स्थापित किया है, और पिछले पांच सालों में 4 बार शीर्ष तीन टॉप रैंक (AIR 1, 2, 3) दी हैं.
लीगलएज टीम ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की अनुशासित तैयारी, संरचित मार्गदर्शन, मजबूत टेस्ट प्रैक्टिस और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को दिया है. संस्थान ने कहा, “ये रैंक उन छात्रों द्वारा महीनों की केंद्रित मेहनत से अर्जित की गई हैं, जिन्होंने हमारी प्रक्रिया पर भरोसा किया, निरंतरता बनाए रखी और दबाव में भी आगे बढ़ते रहे.” LegalEdge ने सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और मेंटर्स को बधाई दी है और भविष्य में इस सफलता के स्तर को और ऊंचा उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई है
Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised.