App

क्या आपका क्रिप्टो एक्सचेंज सेफ है? बाइनेंस को मानक मानकर समझें

क्रिप्टो करेंसी जैसे जैसे दुनिया में तेजी से अपने पांव पसार रही है तो इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है. लेकिन, एक सवाल लगातार निवेशकों के बीच बना हुआ है. क्या क्रिप्टो एक्सचेंज सुरक्षित है? प्लेटफॉर्म अक्सर अपनी सिक्योरिटी खूबियों को उजागर करते हैं.

क्या आपका क्रिप्टो एक्सचेंज सेफ है? बाइनेंस को मानक मानकर समझें

Crypto Exchange: क्रिप्टो करेंसी जैसे जैसे दुनिया में तेजी से अपने पांव पसार रही है तो इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है. लेकिन, एक सवाल लगातार निवेशकों के बीच बना हुआ है. क्या क्रिप्टो एक्सचेंज सुरक्षित है? प्लेटफॉर्म अक्सर अपनी सिक्योरिटी खूबियों को उजागर करते हैं. लेकिन अधिकांश यूजर्स के पास 'सिक्योरिटी' का वास्तविक मतलब समझने का स्पष्ट तरीका नहीं होता है. क्रिप्टो दुनिया में 'SAFU' शब्द सिक्योरिटी का प्रतीक बन चुका है. 

SAFU का फुल फॉर्म सिक्योर एसेट फंड फॉर यूजर्स है. इसे क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस ने लोकप्रिय बनाया है. लेकिन अब इस शब्द से आगे बढ़कर अब एक फ्रेमवर्क की जरूरत है. इससे निवेशक किसी भी एक्सचेंज की सुरक्षा को परख सकें.

पारदर्शिता: क्या आप अपने फंड की पुष्टि कर सकते हैं?
एक्सचेंज सुरक्षा का पहला स्तंभ है पारदर्शिता यानी क्या यूजर्स ये सत्यापित कर सकते हैं कि उनके एसेट रियल में मौजूद हैं. यहीं 'प्रूफ ऑफ रिजर्व' (Proof of Reserves) की भूमिका अहम हो जाती है. ये सिस्टम दिखाता है कि एक्सचेंज के पास यूजर जमा के बराबर या उससे अधिक एसेट मौजूद हैं.

मर्कल ट्री वेरिफिकेशन और जीरो-नॉलेज प्रूफ जैसी एडवांस तकनीकों के जरिए यूजर्स अपनी होल्डिंग्स को बिना संवेदनशील जानकारी उजागर किए जांच सकते हैं. उदाहरण के तौर पर बाइनेंस ने सार्वजनिक रूप से सत्यापित होने वाला प्रूफ ऑफ रिजर्व सिस्टम लागू किया है. निवेशकों के लिए संदेश साफ है. सिर्फ भरोसे पर नहीं, बल्कि पारदर्शिता पर आधारित प्लेटफॉर्म चुनें.

सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर: सुरक्षा कितनी मजबूत है?

रिजर्व की पुष्टि के बावजूद कमजोर सुरक्षा सिस्टम फंड को साइबर खतरों के सामने ला सकता है. मजबूत एक्सचेंज आमतौर पर यूजर फंड का बड़ा हिस्सा ऑफलाइन कोल्ड वॉलेट्स में रखते हैं. इससे ऑनलाइन हमलों का खतरा कम होता है. इसके अलावा 2FA (Two-Factor Authentication), एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और व्हाइटलिस्टेड विड्रॉल जैसे फीचर्स सुरक्षा की कई परतें तैयार करते हैं. इन फीचर्स की मौजूदगी और उनका सही इस्तेमाल किसी भी प्लेटफॉर्म की मजबूती का संकेत है.

क्रिप्टो कंप्लायंस: एक्सचेंज किसके प्रति जवाबदेह है?

तीसरा स्तंभ है कंप्लायंस यानी क्या एक्सचेंज किसी रेगुलेटेड फ्रेमवर्क में काम करता है. रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म्स को गवर्नेंस, जोखिम प्रबंधन और उपभोक्ता सुरक्षा के मानकों का पालन करना होता है. इससे यूजर्स को एडिशनल सिक्योरिटी मिलती है. बाइनेंस जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म कई क्षेत्रों में अपनी नियामकीय उपस्थिति बढ़ा चुके हैं. लेकिन निवेशकों को खुद भी ये जांचना चाहिए कि उनका चुना हुआ एक्सचेंज मान्यता प्राप्त नियमों का पालन करता है या नहीं.

SAFU फंड और यूजर प्रोटेक्शन: क्या कोई सेफ्टी नेट है?

सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि संभावित संकट के लिए तैयारी भी जरूरी है. इसी उद्देश्य से SAFU फंड जैसी व्यवस्था बनाई गई है. इसे बाइनेंस ने शुरू किया था. इसके अलावा स्कैम डिटेक्शन टूल्स, गलत ट्रांजैक्शन रिकवरी और यूजर एजुकेशन जैसे उपाय प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता बढ़ाते हैं.

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

चाहे एक्सचेंज कितना भी सुरक्षित क्यों न हो, यूजर की सतर्कता सबसे अहम रहती है. अधिकांश क्रिप्टो नुकसान फिशिंग स्कैम, फेक वेबसाइट्स और कमजोर पासवर्ड के कारण होते हैं.

निवेश से पहले यूजर्स को:

  • सही वेबसाइट URL जांचना चाहिए
  • सभी सुरक्षा फीचर्स सक्षम करने चाहिए
  • अनरियल रिटर्न के वादों से बचना चाहिए

(Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised.)

Add Zee News as a Preferred Source