App

'हर आम आदमी का अपना घर हमारा मिशन...', गुरु महादेव रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक ने बताया

दिल्ली के तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट बाजार में अपनी अलग पहचान बना चुकी गुरु महादेव रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड आज हजारों परिवारों के भरोसे का नाम बन चुकी है. कंपनी के संस्थापक ने कंपनी के उद्देश्य के बारे में बताया है.

'हर आम आदमी का अपना घर हमारा मिशन...', गुरु महादेव रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक ने बताया

दिल्ली के तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट बाजार में अपनी अलग पहचान बना चुकी गुरु महादेव रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड आज हजारों परिवारों के भरोसे का नाम बन चुकी है. हाल ही में कंपनी के संस्थापक सुग्रीव शर्मा ने अपनी सोच, सफर और कंपनी के उद्देश्य के बारे में बताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ प्रॉपर्टी बेचना नहीं है, बल्कि हर आम आदमी को उसका अपना घर दिलाना है. जब कोई परिवार अपने नए घर में खुशी से प्रवेश करता है, वही हमारी सबसे बड़ी कमाई है.

सुग्रीव शर्मा ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में कंपनी ने ईमानदारी, पारदर्शिता और ग्राहक संतुष्टि को हमेशा प्राथमिकता दी है. उनके अनुसार, “हम हर ग्राहक को पूरी जानकारी देते हैं, कोई छुपा शुल्क नहीं लेते और जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं. फ्लैट्स की बढ़ती कीमतों पर बात करते हुए कहा कि आज दिल्ली में कई जगहों पर फ्लैट 1 करोड़, 2 करोड़ और 3 करोड़ रुपये तक पहुंच चुके हैं लेकिन हम चाहते हैं कि मध्यम वर्ग भी अपना घर खरीद सके. इसलिए हम लगभग 25 से 30 लाख रुपये में भी अच्छे फ्लैट उपलब्ध कराते हैं.

सिर्फ बिल्डर नहीं, भरोसेमंद सलाहकार भी है
उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ग्राहकों को होम लोन दिलाने में पूरा सहयोग करती है. कई लोग पहली बार घर खरीदते हैं और उन्हें प्रक्रिया समझ नहीं आती, ऐसे में हमारी टीम उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन देती है.  आगे कहा कि गुरु महादेव रियल एस्टेट खुद को सिर्फ बिल्डर नहीं मानती. हम अपने ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद प्रॉपर्टी सलाहकार की तरह काम करते हैं. हम उनकी जरूरत, बजट और परिवार के आकार को समझकर सही विकल्प बताते हैं. कंपनी 1 BHK, 2 BHK, 3 BHK और 4 BHK फ्लैट्स के साथ-साथ रेडी-टू-मूव घर और बिल्डर फ्लोर भी उपलब्ध कराती है.

भगवान महादेव से प्रेरणा
अपने नाम और आस्था के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं भगवान महादेव का भक्त हूं, उनकी कृपा से ही यह सब संभव हुआ है. मेरी कोशिश रहती है कि जिस तरह महादेव न्याय और सत्य के प्रतीक हैं, वैसे ही हमारी कंपनी भी ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चले.  उन्होंने माना कि उनकी सादगी, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही कंपनी की असली ताकत है.

कंपनी सोशल मीडिया के माध्यम
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंपनी की मौजूदगी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “हमने ‘Guru Mahadev Real Estate’ नाम से YouTube चैनल शुरू किया है, जहां लोग घर बैठे फ्लैट्स के वीडियो देख सकते हैं. इससे ग्राहकों को पारदर्शिता मिलती है और उनका भरोसा बढ़ता है.  कंपनी रोज नए प्रॉपर्टी वीडियो अपलोड करती है ताकि लोग सही जानकारी लेकर फैसला कर सकें.

मुख्य इलाके जहां कंपनी सक्रिय है
शर्मा ने बताया कि कंपनी का मुख्य कार्यक्षेत्र वेस्ट उत्तम नगर है. यहा द्वारका मोड़, ओल्ड पालम रोड, मानसा राम पार्क, मोहन गार्डन, डीके रोड, गांधी चौक और मटियाला एक्सटेंशन जैसे इलाकों में कंपनी की मजबूत पकड़ है.

भविष्य की योजनाएं
भविष्य के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि आने वाले समय में और ज्यादा परिवारों को उनका सपनों का घर मिले. इसके लिए हम नई तकनीक अपनाएंगे और अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाएंगे.

कंपनी की जानकारी
वेबसाइट: www.gurumahadevrealestate.com
संपर्क नंबर: 9811911906
कार्यालय: B-16, ग्राउंड फ्लोर, मानसा राम पार्क, उत्तम नगर, नई दिल्ली, 110059
(मेट्रो पिलर नंबर 750 के पास)

Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised.

 

Add Zee News as a Preferred Source