App

डाबर और सौरव गांगुली ने सेलिब्रिटी एंगेजमेंट को दिया नया डिजिटल रूप, AI से बने पर्सनलाइज्ड कोचिंग वीडियो हुए वायरल

इस कैंपेन की खासियत इसका टेक्नीकल फ्रेमवर्क है. इसमें जनरेटिव AI और मेटा प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर बड़े स्तर पर पर्सनलाइज्ड एंगेजमेंट तैयार किया गया है.

डाबर और सौरव गांगुली ने सेलिब्रिटी एंगेजमेंट को दिया नया डिजिटल रूप, AI से बने पर्सनलाइज्ड कोचिंग वीडियो हुए वायरल
Image Credit: X/Social Media/AI

Dabur Glucoplus C and Sourav Ganguly Partnership: सेलिब्रिटी एंगेजमेंट अब तक एकतरफा संवाद तक सीमित रहा है. दशकों से ब्रांड्स का फॉर्मेट लगभग एक जैसा रहा- एक चेहरा, एक संदेश और लाखों दर्शक. सेलिब्रिटी बोलता है, दर्शक सुनते हैं. लेकिन, जवाब देने या व्यक्तिगत अनुभव पाने का अवसर नहीं मिलता. डाबर ग्लूकोप्लस C ने अपनी नई समर कैंपेन 'दादा का पावर कोचिंग कैंप' के जरिए इस मॉडल को पूरी तरह बदल दिया है.

इस कैंपेन में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली अब सिर्फ एक ब्रांड फेस नहीं, बल्कि हर बच्चे के लिए एक पर्सनल कोच बन गए हैं. वो भी नाम, खेल और बच्चे की खास समस्या के साथ सीधे संवाद करते हुए.

AI और मेटा प्लेटफॉर्म्स का अनोखा इस्तेमाल

इस कैंपेन की खासियत इसका टेक्नीकल फ्रेमवर्क है. इसमें जनरेटिव AI और मेटा प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर बड़े स्तर पर पर्सनलाइज्ड एंगेजमेंट तैयार किया गया है. माँएं मेटा पर इस कैंपेन से जुड़ती हैं और अपने बच्चे का नाम, उसका खेल और मैदान पर आने वाली सबसे बड़ी चुनौती साझा करती हैं. इसके बाद वही जानकारी व्हाट्सएप के जरिए एक वीडियो में बदल जाती है. इसमें सौरव गांगुली सीधे उस बच्चे को संबोधित करते हैं और उसकी समस्या के हिसाब से कोचिंग टिप्स देते हैं.

इस तकनीक के जरिए 250 से ज्यादा यूनिक कॉम्बिनेशन्स तैयार किए गए हैं और अब तक 13 लाख से ज्यादा पर्सनलाइज्ड कोचिंग वीडियो डिलीवर किए जा चुके हैं. इस कैंपेन की पहुंच भारत की 11 करोड़ से ज्यादा मांओं तक बताई जा रही है.

सही समय पर सही प्रोडक्ट की मौजूदगी

ग्लूकोप्लस C को इस कैंपेन में उस समय के लिए रखा गया है जब बच्चा खेल के बाद थककर धीमा पड़ने लगता है. ये प्रोडक्ट बच्चों के लिए तैयार किया गया है. इसमें 20% ज्यादा ग्लूकोज के साथ 6 जरूरी विटामिन और मिनरल्स शामिल हैं. ये एनर्जी, इम्युनिटी और रिकवरी में मदद करते हैं. कैंपेन सिर्फ प्रोडक्ट को दिखाता नहीं, बल्कि उसे उस सही पल में 'जरूरत' के रूप में स्थापित करता है.

डाबर इंडिया के हेल्थ सप्लीमेंट्स के मार्केटिंग हेड अमित गर्ग के मुताबिक, अब तक सेलिब्रिटी एंगेजमेंट सिर्फ ब्रॉडकास्ट तक सीमित था. एक ही संदेश सभी के लिए. लेकिन एक मदर के लिए उसका बच्चा ही सबसे अहम होता है. उनके मुताबिक, ये बदलाव 'ब्रॉडकास्ट से पर्सनल बातचीत' की तरफ एक बड़ा कदम है, जहां जनरेटिव AI की मदद से हर मां और बच्चे के लिए सौरव गांगुली को व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More