App

क्रिप्टो सुरक्षा अपने हाथों में,'Binance Verify' से करें असली-नकली का फर्क, 'इम्पर्सनेशन' फ्रॉड से बचने का उपाय

Binance Verify: दुनिया के अग्रणी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में से एक, Binance ने बड़ी पहल की है. बिनेंस स्कैमिंग के इस बदलते खतरे को गहराई से समझता है, इसलिए वह नए उपायों के साथ अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए वो प्रतिबद्ध है.

क्रिप्टो सुरक्षा अपने हाथों में,'Binance Verify' से करें असली-नकली का फर्क, 'इम्पर्सनेशन' फ्रॉड से बचने का उपाय

 Binance Verify: जिस रफ्तार से डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का चलन बढ़ा है, उससे जुड़े खतरे, स्कैम भी बढ़ रहे हैं. क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते चलन के साथ-साथ उससे जुड़ी एक बेहद खतरनाक स्कैम 'इम्पर्सनेशन फ्रॉड' का खतरा भी बढ़ रहा है. एक ऐसा खतरा,जहां स्कैमर्स बेहद चालाकी और तकनीकी सपोर्ट के साथ धोखाधड़ी करते हैं. असली-नकली की पहचान मुश्किल हो जाती है. लोगों के दिमाग से खेलकर बिल्कुल असली लगने वाले नकली पहचान के जरिए ठगी (Impersonation Scams) करते हैं. स्कैमिंग का ये दौर अब 'फिशिंग' तक सीमित नहीं रह गया है. असली वेबसाइटों के इंटरफेस की हूबहू कॉपी करके, कम्युनिकेशन स्टाइल कॉपी करके ये  यूजर्स को सिर्फ फाइनेंशियल झटका नहीं देते, बल्कि उनके भरोसे को भी तोड़ देते हैं, जिसपर पूरा क्रिप्टो ईकोसिस्टम टिका हुआ है.  

क्यों मुश्किल है इम्पर्सनेशन स्कैम को पकड़ना  ?  

इम्पर्सनेशन स्कैम देखने में इतने असली लगते हैं कि इन्हें पकड़ पाना आसान नहीं होता. देखने में ये इतने वैध लगते हैं कि यूजर्स आसानी से धोखा खा जाता है. स्कैमर ईमेल,सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए ग्राहकों से कभी कस्टमर सपोर्ट एजेंट, तो कभी अकाउंट मैनेजर बनकर ये मिलते हैं. ये अपने वेबसाइट्स के URL आधिकारिक वेबसाइटों से मिलते-जुलते रखते हैं. उनकी बातचीत का लहजा, फॉर्मेंट यहां तक की समय भी बिल्कुल ऑफिशियल वेबसाइट्स की तरह होती है. यूजर्स की एक्टिविटी देखकर ये स्कैमर्स ग्राहकों से संपर्क करते हैं और फिर उन्हें अपना शिकार बनाते हैं. इन फेक साइट्स में इतनी बारिकियां होती है कि यूजर्स उन्हें पकड़ नहीं पाता है.   

Binance की बड़ी पहल, खुद करें असली-नकली की पहचान   

कस्टमर्स को इन शातिर स्कैमर्स से बताने के लिए दुनिया के अग्रणी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में से एक, Binance ने बड़ी पहल की है. बिनेंस स्कैमिंग के इस बदलते खतरे को गहराई से समझता है, इसलिए वह नए उपायों के साथ अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए वो प्रतिबद्ध है.  अपने यूजर्स को ऐसी मुश्किल से सतर्क करने के लिए बिनेंस ने अपने सबसे ताकतवर Binance Verify टूल को पेश किया है.  इस वेरिफिकेशन टूल 'Binance Verify' की मदद से कोई भी यूजर आसानी से इस बात तो जांच कर सकता है कि उसे मिला ईमेल, फोन नंबर, सोशल मीडिया हैंडल आधिकारिक है या नकली .ये एक ऐसा एडवांस्ड वेरिफिकेशन पोर्टल है,जो यूजर्स को खुद यह जांचने की आजादी देता है कि कोई भी कॉल, मैसेज या ईमेल ओरिजनल है या फेक? 

Binance Verify टूल की खूबियां 

Binance Verify टूल का इस्तेमाल बेहद आसानी है. इसके लिए यूजर को किसी लॉगइन आईडी, पासवर्ड की जरूरत नहीं होती है.  इसकी खूबियों की बात करें तो...

बिना लॉग इन आईडी के इस्तेमाल की छूट 
इसका एक्सेस Binance के यूजर्स और नॉन-यूजर्स, दोनों को मिलता है.  
Binance Verify में लोगों को तुरंत वेरिफिकेशन की सुविधा मिलती है. 

कैसे काम करता है बिनेंस वेरिफाई  ?  

बिनेंस ने यूजर्स के लिए कुछ गार्डरेल्स भी जारी किए हैं.अगर कोई ईमेल, फोन नंबर, आईडी वेरिफाई नहीं हो पाता है, तो उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें. इसके अलावा कुछ सावधानियां भी बरतने की जरूरत है.  जैसे कि...

अपने अकाउंट के स्क्रीनशॉट, पासवर्ड या अपने खाते से जुड़ी कोई भी गोपनीय डेटा कभी भी साझा न करें.   
कभी भी किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही लॉग इन करें. 
किसी भी अनजान व्यक्ति को रिमोट एक्सेस देने से बचे. स्क्रीन शेयरिंग की परमिशन नहीं दें.  
बिना वेरिफाई सोर्स के फाइल को डाउनलोड न करें. 
कभी किसी लिंक पर क्लिक करने से बचें.  

अकेले नहीं होगा काम, एकसाथ आना जरूरी  

आज स्कैमर्स जितने चालाक और स्मार्ट हो गए हैं, तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें रोकने के लिए सबको एकजुट होना होगा. बिनेंस के APAC हेड एसबी सेकर (SB Seker) कहते हैं कि जिस तरह से क्रिप्टो की पकड़ मजबूत हो रही है, लोग उसे अपना रहे हैं, स्कैम भी उतने ही इंजीनियर्ड यानी प्लानिंग के साथ हो रहे हैं. स्कैमर्स इतने चालाक हो गए हैं कि वो यूजर्स की इंटरैक्शन, उनकी भाषा और उसके स्वभाव तक को बेहद सटीकता के साथ कॉफी कर रहे हैं. जब स्कैमर्स इतने चालाक हो गए हैं तो उन्हें रोकने के लिए भी एक अकेला कोई कुछ नहीं कर पाएगा. इसके लिए एक्सचेंजों, नियामकों और इंडस्ट्रीज को साथ आना होगा. इको सिस्टम तैयार करना होगा,  जागरूकता अभियान चलाने होंगे.  कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जिस क्रिप्टो मार्केट के लिए भरोसा ही सबसे बड़ा एसेट्स हैं, उसकी सुरक्षा भी अहम है. इस मार्केट की सुरक्षा अब सिर्फ बैकएंड तक सीमित नहीं है, बल्कि अब ये यूजर्स के हाथों में आ गई है. प्लेटफॉर्म और यूजर्स दोनों को जागरूक रहना होगा. Binance Verify जैसे टूल्स, जो रियल टाइम्स में ऐसे स्कैमर्स से ग्राहकों को सुरक्षित रखते हैं उसके प्रति लोगों को जागरूक करना होगा.  

(Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised.)

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More