App

देश का गौरव बढ़ाने वाले अन्वेष तिवारी, छोटे गांव से उठकर Forbes तक पहुंचने की प्रेरक कहानी

अन्वेष तिवारी को Forbes India ने अपनी AI Revolution in Fintech लिस्ट में शामिल किया है, जो इस क्षेत्र में देश के सबसे प्रभावशाली तकनीकी नेतृत्व को दर्शाता है. अयोध्या के एक छोटे से गांव पिरखली से निकलकर अन्वेष तिवारी ने जो उपलब्धि हासिल की है.

देश का गौरव बढ़ाने वाले अन्वेष तिवारी, छोटे गांव से उठकर Forbes तक पहुंचने की प्रेरक कहानी

उत्तर प्रदेश के युवाओं ने एक बार फिर दिखा दिया है कि भारत का भविष्य असल में गांवों में बसता है. अयोध्या जिले के एक छोटे से गांव पिरखली से निकलकर अन्वेष तिवारी ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे देश को गौरव से भर देती है. देश की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों में शुमार होने वाला नाम— Forbes India — अब इस नौजवान इंजीनियर और टेक इनोवेटर को सलाम कर रहा है. अन्वेष तिवारी को Forbes India ने अपनी AI Revolution in Fintech लिस्ट में शामिल किया है, जो इस क्षेत्र में देश के सबसे प्रभावशाली तकनीकी नेतृत्व को दर्शाता है.

भारत का पहला AI पावर्ड फिनटेक स्टैक— गांव से ग्लोबल मंच तक

अन्वेष तिवारी ने Laraware Pvt. Ltd. के बैनर तले भारत का पहला एंड-टू-एंड AI-बेस्ड फिनटेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म Nxtbanking™ बनाया है. यह प्लेटफॉर्म फिनटेक कंपनियों और बैंकों को:

● AEPS (आधार आधारित ट्रांजैक्शन)

● BBPS (बिल भुगतान)

● डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर (DMT)

● वर्चुअल अकाउंट, पेंआउट एपीआई

● और माइक्रो एटीएम जैसी सेवाएं मुहैया कराता है.

इस टेक्नोलॉजी की खास बात यह है कि इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल करके सिस्टम को खुद से सोचने, जवाब देने और निर्णय लेने लायक बनाया गया है. अन्वेष तिवारी ने कहा, 'हमें एक और ऐप नहीं, इंटेलिजेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर चाहिए था.'

Zee News से खास बातचीत में अन्वेष ने कहा, 'भारत को डिजिटल तो सब बना रहे थे, लेकिन सोचने वाली टेक्नोलॉजी कोई नहीं बना रहा था. हमारा मकसद था— भारत के लिए भारत का अपना AI स्टैक तैयार करना.'

गांव में मना जश्न, देशभर से मिल रही बधाइयां

जैसे ही ये खबर वायरल हुई कि अन्वेष का नाम Forbes India में आया है, उनके गांव पिरखली में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ खुशी का माहौल छा गया.

उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ अधिकारियों और स्टार्टअप विंग ने भी इस उपलब्धि की सराहना की है.

'Make in India' को मिला असली चेहरा

Laraware और अन्वेष तिवारी जैसे युवा भारत की उस तस्वीर को सामने ला रहे हैं, जहां आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल नारा नहीं है बल्कि तकनीकी नवाचारों के जरिए साकार किया जा रहा है.

(Disclaimer: This article is from the Brand Desk. User discretion is advised.)

Add Zee News as a Preferred Source