SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, मैचिंग आउट फिट से लेकर..क्यूट सेल्फी तक, सब कुछ है पैकेज में शामिल, मचा बवाल

रायपुर में नवरात्रि से पहले Rent A Garba Partner पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है. पोस्टर में 2500 से लेकर 6000 रुपए के अलग-अलग गरबा पार्टनर पैकेज बताए गए हैं. पोस्टर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने पुलिस से शिकायत की है.

Written By Pooja
Published: Sep 24, 2026, 09:28 AM IST | Updated: Sep 24, 2026, 02:47 PM IST
Join

नवरात्रि  और गरबा आयोजनों की तैयारियों के बीच रायपुर में 'रेंट ए गरबा पार्टनर' नाम से एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पोस्टर को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी ही. शिकायतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टर की वास्तविकता और इसके पीछे की जानकारी जुटाई जा रही है.

वायरल पोस्टर पर अंग्रेजी में 'This Navratri, don't dance alone! Rent A Garba Partner' लिखा हुआ है. पोस्टर में गरबा पार्टनर उपलब्ध कराने का दावा करते हुए अलग-अलग पैकेज और उनकी कीमतों के बारे में बताया गया है. वायरल पोस्टर के अनुसार, सिल्वर पैकेज की कीमत 2,500 रुपए है. इसमें दो घंटे गरबा, मैचिंग आउटफिट और सेल्फी जैसी सुविधाएं शामिल हैं. गोल्ड पैकेज की कीमत 5,000 रुपए है, जिसमें चार घंटे तक गरबा करने, जिसमें  वे दोनों मिलकर कुछ खास मूव्स करेंगे और इस दौरान खूब मजा और हंसी-मजाक भी होगा. इसके अलावा इंस्टाग्राम रील्स और फोटो और अन्य गतिविधियां शामिल हैं.

प्लेटिनम पैकेज में क्या मिलेगा?
सबसे महंगा विकल्प प्लेटिनम पैकेज है, जो 6,000 का है और इसमें पूरी रात गरबा, मैचिंग ट्रेडिशनल आउटफिट,  इस पैकेज में रोमांटिक कपल पोज में फोटोग्राफी, भीड़ में हाथ पकड़ना और आपके कपड़ों जैसे दुपट्टे या झुमकों को संभालने में मदद जैसी सेवाएं शामिल हैं. साथ ही मजे, हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग और शानदार समय बिताने के साथ माथे पर किस और घर तक छोड़ने की सुविधा शामिल है.

कांग्रेस ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
रायपुर में 'रेंट ए गरबा पार्टनर' (Rent A Garba Partner) नाम से पोस्टर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ रहा है. कांग्रेस पार्टी ने इस पोस्टर के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वायरल पोस्टर हिंदुत्व और सनातन धर्म से जुड़ी भावनाओं को आहत करता है. पुलिस कमिश्नर के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए उन्होंने मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.  शिकायत के आधार पर साइबर सेल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पोस्टर किसने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर किसने फैलाया. पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की जांच की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES