SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, ऑनलाइन भी किया जा सकता है बुक, जानिए खासियत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज लोक भवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया. इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 22, 2026, 03:43 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 03:46 PM IST
Image Credit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का
Join

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में माता हासी देवी जी की 200वीं जयंती के पावन अवसर पर 200 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया. इस सिक्के के जारी होने से सिंधी समुदाय में अपार खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है, क्योंकि यह उनके लिए सम्मान का एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में इस सिक्के का अनावरण किया गया. इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मंच पर मौजूद रहे. इस स्मारक सिक्के पर माता हासी देवी जी की छवि अंकित है, जिसे अत्यंत सुंदरता और श्रद्धा के साथ उकेरा गया है, जो इस सिक्के को वास्तव में अद्वितीय बनाता है. 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी होना सिंधी समाज के लिए गर्व की बात है. भारत सरकार के इस फैसले से देश-विदेश में रह रहे सिंधी समुदाय में खुशी है. लोग इसे अपने इतिहास और पूज्य माता हासी देवी जी के लिए बड़ा सम्मान मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बस्तर दशहरा: नक्सलवाद के खात्मे के बाद अंदरूनी इलाकों से पहुंचेंगे देवी-देवता, मंदिरों में भेजा गया आमंत्रण
 

जानें सिक्के की खासियत

इस विशेष सिक्के पर आदरणीय माता हासी देवी जी की छवि अंकित है. इसके एक तरफ अशोक स्तंभ और 200 रुपये का मूल्य दर्शाया गया है. इस सिक्के के माध्यम से उनके विचारों और कार्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाएगा. 35 ग्राम वजन वाला यह सिक्का चार अलग-अलग धातुओं से बना है. इसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है.

सीएम साय ने शेयर किया पोस्ट

सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि,  माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी ने आज लोकभवन, रायपुर में सिंधी समाज की पूज्य संत एवं शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश माता हासी देवी जी की स्मृति में ₹200 के स्मारक सिक्के का विमोचन किया. यह स्मारक सिक्का माता हासी देवी जी के महान आध्यात्मिक जीवन, सेवा और मानव कल्याण के संदेश के प्रति राष्ट्र की श्रद्धा का प्रतीक है. उनकी प्रेरणादायी विरासत सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेगी.

 

बस्तर दशहरा में होंगी शामिल

बता दें कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति नुआखाई त्योहार और बस्तर दशहरा से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी. उनके दौरे को लेकर राज्य में तैयारियां और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES