SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: 200 रुपये का स्मारक सिक्का करेंगी जारी, बस्तर दशहरा में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे 200 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी करेंगी. साथ ही बस्तर दशहरा समारोह में भी शामिल होंगी.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 20, 2026, 02:06 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 02:52 PM IST
Image Credit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा
Join

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को दो दिनों के लिए छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं. पहले दिन 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति दोपहर में रायपुर के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस दौरान वे माता हसी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी करेंगी. दूसरे दिन, 23 अक्टूबर को वे जगदलपुर जाएंगी, जहां वह मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद बस्तर दशहरा के उत्सव में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

देखें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन ने मिनट-दर-मिनट का कार्यक्रम जारी कर दिया है. राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर राज्य में विशेष उत्साह और तैयारियां देखी जा रही हैं. अपनी यात्रा के पहले दिन यानी 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति दोपहर 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगी. वहां वे पूज्य माता हसी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगी. इसके बाद शाम 4 बजे वे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व, सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और युवाओं को संबोधित करेंगी.

बस्तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति के दौरे के दूसरे दिन 23 अक्टूबर को बस्तर की यात्रा विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी. वह सुबह 11:00 बजे जगदलपुर पहुंचेंगी और प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपने दौरे की शुरुआत करेंगी. इसके बाद, दोपहर 12:45 बजे वह पारंपरिक मुरिया दरबार और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी. यह उत्सव इस क्षेत्र की अनूठी जनजातीय संस्कृति को दर्शाता है. राष्ट्रपति की यह यात्रा राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि और यहां की जनजातीय परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या है मुरिया दरबार? जानिए इस अनूठी परंपरा का इतिहास जिसमें शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा महत्वपूर्ण रहने वाला है. राजधानी रायपुर में वे राज्य की लोक संस्कृति और युवाओं से जुड़ेंगी जिसके तहत वह 200 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी करेंगी और 'नुआखाई' उत्सव तथा युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेंगी. वहीं, जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर की उनकी यात्रा और ऐतिहासिक 'मुरिया दरबार' में उनकी उपस्थिति बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगी.   इस हाई-प्रोफाइल दौरे ने पूरे राज्य में उत्सव और उत्साह का माहौल बना दिया है.  साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES