SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

5 से 10 लाख रुपये में बेचे जाते थे नवजात शिशु, ओडिशा की बंधक महिला ने खोली पोल; रायपुर में मास्टरमाइंड समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस ने नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड कृतिका साहू समेत तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 19, 2026, 14:41 IST | Updated: Nov 19, 2026, 14:50 IST
Image Credit: मास्टरमाइंड कृतिका साहू समेत तीन महिला आरोपी गिरफ्तार
Join

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है और एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने मास्टरमाइंड कृतिका साहू समेत तीन महिला आरोपियों (अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग) को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह गरीब और अवैध संबंधों से गर्भवती हुई महिलाओं को निशुल्क प्रसव और बेहतर उपचार का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था और डिलीवरी के बाद उनके नवजात बच्चों को 5 से 10 लाख रुपये में निःसंतान दंपतियों को बेच देता था.

इस पूरे रैकेट का खुलासा तब हुआ जब ओडिशा के सुंदरगढ़ की रहने वाली एक गर्भवती महिला को निःशुल्क प्रसव और इलाज का झांसा देकर रायपुर बुलाया गया. आरोप है कि रायपुर में तीन महिलाओं ने महिला की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर उसके नवजात बच्चे को निःसंतान दंपत्ति को बेचने की साजिश रची. 4 नवंबर 2026 को प्रसव के बाद जब महिला ने बच्चा बेचने से मना किया, तो उसे डराया-धमकाया गया. महिला के विरोध करने पर उसे बच्चे समेत बंधक बनाकर रखा गया और प्रसव में हुए खर्च की भरपाई बच्चे को बेचकर करने की धमकी दी गई.

नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

किसी तरह आजाद चौक थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. मामले में पुलिस ने तीन महिला आरोपियों कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया है. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में अन्य नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में भी इनकी संलिप्तता के संकेत मिले हैं. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

15 से 20 नवजात शिशुओं को बेचे जाने के मिले सबूत

पुलिस की प्रारंभिक जांच में उड़ीसा, हैदराबाद और अहमदाबाद समेत कई राज्यों में फैले इस नेटवर्क के जरिए अब तक 15 से 20 नवजात शिशुओं को बेचे जाने के सबूत मिले हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र में सीधे बच्चे को खरीदने वाले दंपति का नाम दर्ज करा देते थे, जिसमें कई निजी अस्पतालों, डॉक्टरों और दलालों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी पुलिस अब तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें- सावधान! भोपाल के बाद रायपुर में बिक रही गोरा बनाने वाली पाकिस्तानी क्रीम, ब्यूटी सेंटर पर छापे में सवा लाख का स्टॉक जब्त; UPI से खंगाला जा रहा सप्लाई नेटवर्क

कृतिका साहू गिरोह का मास्टरमाइंड

गिरफ्तार महिलाओं में से कृतिका साहू को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जो पेशे से लैब टेक्नीशियन है. पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों, दलालों और अस्पतालों से जुड़े लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने केस में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है. (इनपुट- राजेश निषाद)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES