भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /छत्तीसगढ़
  • /झीरम घाटी केस: राहुल गांधी से मिलेंगे पीड़ित परिवार, कोर्ट के फैसले और कानूनी कार्रवाई पर होगी चर्चा

झीरम घाटी केस: राहुल गांधी से मिलेंगे पीड़ित परिवार, कोर्ट के फैसले और कानूनी कार्रवाई पर होगी चर्चा

झीरम घाटी मामले से प्रभावित और पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधिमंडल 26 सितंबर को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. 15 से ज्यादा परिवारों के सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे. बैठक में आगे की कानूनी कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी.

Written ByPooja
Published: Sep 26, 2026, 09:46 AM IST|Updated: Sep 26, 2026, 10:52 AM IST
joinshare
झीरम घाटी केस: राहुल गांधी से मिलेंगे पीड़ित परिवार, कोर्ट के फैसले और कानूनी कार्रवाई पर होगी चर्चा

About the Author

    Pooja

    Pooja

    पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

    5

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    छत्तीसगढ़ में झीरम घाटी मामले से प्रभावित और पीड़ित परिवारों का एक प्रतिनिधिमंडल  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ 26 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में 15 से ज्यादा प्रभावित और पीड़ित परिवारों के सदस्य शामिल होंगे. मुलाकात के दौरान, परिवार के सदस्य राहुल गांधी को झीरम घाटी मामले में हाल ही में आए अदालत के फैसले के बारे में जानकारी देंगे. साथ ही, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर भी चर्चा की जाएगी.

    16 सितंबर को NIA (National Investigation Agency) की स्पेशल कोर्ट ने झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई. कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ितों के परिवारों और कांग्रेस नेताओं ने कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही थी. पीड़ितों के परिवारों और राहुल गांधी के बीच होने वाली प्रस्तावित बैठक को अब इस प्रक्रिया में अगले कदम के तौर पर देखा जा रहा है. बैठक में कोर्ट के फैसले के कानूनी पहलुओं, पीड़ितों के परिवारों की भविष्य की मांगों और मामले में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होने की संभावना है.

    कांग्रेस नेता से करेंगे मुलाकात
    जानकारी के मुताबिक, प्रभावित परिवारों का एक प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिलने के अलावा दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेगा. इन बैठकों में झीरम घाटी मामले की मौजूदा स्थिति, अदालत के फैसले और उसके बाद की कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा होने की संभावना है. अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा को अंतिम रूप से लागू करने से पहले हाई कोर्ट की मंजूरी जरूरी है. साथ ही दोषियों को भी हाई कोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार है.

    16 सितंबर को कोर्ट ने सुनाया था फैसला
    16 सितंबर 2026 को जगदलपुर की स्पेशल NIA कोर्ट ने झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई. इससे पहले कोर्ट ने 5 सितंबर को इन सभी आरोपियों को दोषी ठहराया था. दोषियों को हाई कोर्ट में इस फैसले को चुनौती देने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है. कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित परिवार अब आगे की कानूनी कार्रवाई और अपनी मांगों पर चर्चा करना चाहते हैं. इस संदर्भ में दिल्ली में राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    भूपेश बघेल का आरोप
    झीरम मामले के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक बैठक हुई थी, जिसमें इस मामले पर एक फैसला लिया गया. उन्होंने कहा कि झीरम मामले में फैसला तो आ गया है, लेकिन न्याय नहीं मिला है. जांच एजेंसी पर सवाल उठाते हुए बघेल ने कहा कि हालांकि NIA एक बड़ी जांच एजेंसी है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल किया जा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता को यह जानने का हक है कि झीरम मामले में असल में क्या हुआ था और पूरे मामले में न्याय की मौजूदा स्थिति क्या है.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Chhattisgarh News