SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

1 किलो चिकन लेकर आया पति, पत्नी ने खाया सादा खाना, फिर दोनों में हो गया विवाद, महिला की गई जान

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जोराडोल से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर चिकन बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने चूहा मारने की दवा खा ली, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है. वहीं, मायके पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 21, 2026, 18:48 IST | Updated: Nov 21, 2026, 19:07 IST
Image Credit: छठ के दूसरे दिन घर में चिकन बना विवाद की वजह, महिला की मौत (Photo-AI)
Join

किसी ने सोचा भी नहीं था... छठ पूजा के दूसरे दिन घर में लाया गया एक किलो चिकन देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां उजाड़ देगा और हर तरफ मातम पसरा होगा. किसको पता था कि चिकन बनाने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी ने इतना खौफनाक रूप ले लेगी कि एक महिला अपनी जान दे देगी. हां भाई, ये पूरी तरह से सही घटना है. दरअसल, जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में इसी विवाद के बाद पत्नी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई. चलिए पूरा मामला जानते हैं.

बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दूसरे दिन चिकन बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने जहर खाकर दी जान. पति जयप्रकाश गुप्ता किराना दुकान चलाते हैं और उनकी शादी वर्ष 2010 में चलगली निवासी शोभा गुप्ता से हुई थी. जिनके दो बेटे हैं. जयप्रकाश ने बताया कि 18 नवंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे वे थ्रेसर मशीन से धान मिसाई कर घर लौटे और 1 किलो चिकन लेकर आए.

उन्होंने आगे बताया कि चिकन बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद पत्नी ने सादा खाना बनाया, बच्चों और पति को खाना दिया और खुद भी खाया. उसके बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और पत्नी ने घर में रखी चूहा मारने की दवाई खा ली.

19 नवंबर 2026 की भोर करीब 3 बजे बाथरूम में उल्टी की आवाज सुनकर जयप्रकाश उठे. पूछने पर पत्नी ने कुछ नहीं बताया, लेकिन लगातार उल्टी होने से उन्हें शक हुआ. पूछताछ में पता चला कि उसने चूहा मारने की दवा खा ली है. इसके बाद पति और बच्चे उसे लेकर पत्थलगांव शासकीय अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उसे मिशन अस्पताल अंबिकापुर लाया गया.

घटना की जानकारी फोन के माध्यम से मायके पक्ष को भी दी गई. इस बीच में तबीयत में कुछ सुधार भी दिखा. मगर, 21 नवंबर 2026 को हालत अचानक फिर बिगड़ गई और सुबह करीब 7:40 बजे डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी. इधर, मायके पक्ष ने प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है.

रिपोर्ट: सुशील कुमार बक्सला

यह भी पढ़ें: किताबें छोड़ रेत-सीमेंट ढो रहे बच्चे, स्कूल का वीडियो वायरल, जांच के बाद नपेंगी प्रधान पाठक रत्ना सोनी

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES