SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिलासपुर जेल में बंदी की मौत: सालभर बाद एफआईआर दर्ज, जांच रिपोर्ट में क्या आया सामने?

बिलासपुर की केंद्रीय जेल में बंद कैदी की मौत मामले में एक साल बाद एफआईआर दर्ज की गई है. लेकिन न्यायिक जांच रिपोर्ट मौत पर कई सवाल खड़े कर रही है.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 26, 2026, 07:39 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 07:43 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी कन्हैया सोनी की मौत मामले में जांच और तेज हो गई है. सालभर बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है. इस मामले में सामने आई न्यायिक जांच रिपोर्ट ने बंदी की मौत पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी थाना इलाके के मल्हार चौकी के अंतर्गत ग्राम बिनैका के रहने वाले 20 साल के कन्हैया सोनी को एक आपराधिक मामले में 19 मार्च 2025 को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल में भेजा गया था.

कब बिगड़ी थी तबीयत ?

इसके करीब दो महीने बाद 18-19 मई की दरमियानी रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसे इलाज के लिए सिम्मस अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई. बंदी की मौत के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट को मामले की जांच सौंपी गई थी, जिसकी रिपोर्ट 16 फरवरी 2026 को पेश की गई.

तबीयत बिल्कुल ठीक थी

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पेट में बाहरी चोट और आंतरिक अंगों की पैथोलॉजिकल स्थिति से जुड़ी समस्याओं के कारण ब्रेन हेमरेज होने की बात सामने आई है. वहीं, मृतक के परिजनों ने न्याजिक जांच के दौरान बताया कि वे मौत से कुछ दिन पहले जेल में कन्हैया से मिलने गए थे, तब उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी.

ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश

परिजनों ने लगाया आरोप

परिजनों ने बताया कि, सिम्म अस्पताल के मरचुरी में रखे शव को देखने के दौरान शरीर के कुछ हिस्सों पर काले निशान दिखाई दिए थे. मृतक के पिता नारायण सोनी ने यह भी आरोप लगाया कि बेटे की मौत के संबंध में जानकारी और सीसीटीवी फुटेज मांगने पर जेल अधिकारियों ने कैमरे खराब होने की बात कही थी.

मौत का जिम्मेदार कौन ?

अब न्यायिक जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 104 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, मृतक कन्हैया को चोट किन परिस्थियों में लगी. उसकी मौत के पीछे की वजह क्या रही है. इसके लिए कौन जिम्मेदार है. इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

(रिपोर्टः शैलेंद्र सिंह ठाकुर, बिलासपुर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES