SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'कांग्रेस के संपर्क में बीजेपी के कई नेता...', दीपक बैज ने ठोका दावा, सीएम पर दिए बयान पर गरमाई सियासत

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बिलासपुर में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. जहां पर आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन किया. इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

Written By Manish Kushawah
Published: Sep 12, 2026, 07:58 PM IST | Updated: Sep 12, 2026, 08:25 PM IST
Image Credit: Chhattisgarh Congress
Join

बिलासपुर में कांग्रेस के 3 दिवसीय संभाग स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. बैज ने दावा किया कि बीजेपी के कई नाराज नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि, आने वाले दिनों में पार्टी में बड़े धमाके होंगे. उन्होंने 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का रोडमैप भी बताया.

दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीजेपी के नाराज फूफा कांग्रेस के संपर्क में हैं. उन्होंने दावा किया कि मंत्री खुशवंत साहेब के भाई के कांग्रेस में शामिल होने से इसकी शुरुआत हो चुकी है. बैज ने कहा कि समय आने दीजिए, कई लोग कांग्रेस में शामिल होंगे. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए नेताओं पर भी बैज ने निशाना साधा.

यहां बढ़ने का मौका दिया जाता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए जो नेता साथ चलते थे, बीजेपी में जाने के बाद पीछे की लाइन में भी नजर नहीं आते. बैज के मुताबिक बीजेपी में कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती, जबकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए कई नेता अब वापसी के लिए लाइन में लगे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लेकर भी दीपक बैज ने विवादित बयान दिया.

सीएम पर दिया विवादित बयान
दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री को आदिवासी नहीं मानते, बल्कि वनवासी मानते हैं. बैज ने विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया. कोल ब्लॉक और प्रदेश की खनिज संपदा के मुद्दे पर बैज ने बीजेपी सरकार पर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर कांग्रेस आने वाले समय में बड़ी लड़ाई लड़ेगी. हाथी-मानव द्वंद्व और पर्यावरण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की नीतियों को घेरा.

शराब को लेकर सरकार को घेरा
शराब के मुद्दे पर दीपक बैज ने नकली शराब, होलोग्राम और पैकिंग को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि शराब सिंडिकेट चलने का दावा किया. वहीं बीजेपी की युवा केंद्रित गतिविधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के पास छत्तीसगढ़ में कोई काम नहीं है, इसलिए रील और डांस किए जा रहे हैं. 2028 में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर बैज ने कहा कि सवाल मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि सरकार को उखाड़ फेंकने का है.

पार्टी का चुनावी रोडमैप तैयार है
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं में सामंजस्य है और पार्टी का चुनावी रोडमैप तैयार है. किसान, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय निकायों के मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरेगी. बिलासपुर में आयोजित तीन दिवसीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बैज ने कहा, मंथन में विष की एक बूंद भी नहीं निकली, तीन दिन तक अमृत निकला. अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 2028 के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार करने का दावा किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES