SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी...बस्तर समेत 10 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, रायपुर में चढ़ा पारा

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है.

Written By Pooja
Published: Oct 18, 2026, 11:09 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 11:26 AM IST
Image Credit: छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट (फाइल फोटो)
Join

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर सहित 10 जिलों में हल्की बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. दूसरी ओर रायपुर में तेज बारिश के आसार नहीं हैं. 18 अक्टूबर को राजधानी में दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है, हालांकि दोपहर से शाम के बीच बादल छा सकते हैं.

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर बारिश दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.4°C रायपुर के लालपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 18.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1°C अधिक रहा, वहीं अंबिकापुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3°C अधिक रहा.

रायपुर के मौसम का हाल

रविवार को राजधानी रायपुर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. हालांकि, दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान लगभग  34°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है. वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 अक्टूबर के बीच राज्य में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के भी आसार हैं. 21 अक्टूबर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं 22 और 23 अक्टूबर को पूरे राज्य में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है.

24 से 48 घंटों में बारिश का अलर्ट

दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के पास एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और तमिलनाडु से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन फैली हुई. इस सिस्टम के असर से समुद्र से लगातार नमी छत्तीसगढ़ के ओर आ रही है. इसी नमी के कारण प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग के जिलों में अगले 24 से 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी तूफान चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.शनिवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव और कुनकुरी, दोनों जगहों पर 3 सेमी बारिश दर्ज की गई. बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई. 

ये भी पढ़ें: MP में 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES