SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Chhattisgarh Weather Update: एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, रायपुर में 33°C पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में कई मौसम प्रणालियों के सक्रिया होने से बारिश का दौर जारी है. मानसून ट्रफ, कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ी ट्रफ और बंगाल की खाड़ी के पास बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है.

Written By Pooja
Published: Sep 15, 2026, 10:19 AM IST | Updated: Sep 15, 2026, 12:26 PM IST
Join

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी दी है. राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने और एक-दो दिन बारिश होने के आसार हैं.

रायपुर का मौसम
मंगलवार को राजधानी रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. शहर में अधिकतम तापमान लगभग 33°C और न्यूनतम तापमान लगभग 25°C रहने की संभावना है.  पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.2°C माना में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20°C पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.

एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय
इस समय छत्तीसगढ़ में एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिसके चलते प्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है. मानसून ट्रफ, कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ी ट्रफ और बंगाल की खाड़ी के पास बना चक्रवाती परिसंचरण प्रदेश में नमी ला रहा है. इसके प्रभाव से अलगे दो दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

कैसा रहेगा अगले दो मौसम?
15 सितंबर राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक या दो जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी भी जारी की गई है. वहीं पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा, एक या दो जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है.

अबतक कितनी बारिश हुई 
1 जून से अब तक बारिश के आंकड़े के मुताबिक  सामान्य वर्षा वाले जिलों में बालोद, बलौदा बाजार, बस्तर, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जांजगीर शामिल हैं. सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिलों में बलरामपुर, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं. वहीं सामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में सरगुजा, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, कोंडागांव, कांकेर, कबीरधाम, जशपुर और बेमेतरा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: वेस्ट टू वेल्थ: 1.85 KM लंबी और 4 लेन रोड तैयार, छत्तीसगढ़ में स्टील के कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES