सुबह-रात में ठंड, दिन में झुलसाएगी गर्मी...साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद अगले 6 दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से सुबह और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि दिन में गर्मी बनी रहेगी
छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई लगभग पूरी हो चुकी है. प्रदेश के एक दो जिलों को छोड़कर बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक प्रदेश में मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान जताया है.
पश्चिमी असम से तेलंगाना तक फैली ऊपरी हवा की ट्रफ लाइन और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आज भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में बारिश गतिविधियों में कमी आने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि दिन के समय गर्मी का असर बना रहने की संभावना है.
रायपुर का मौसम
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को राजधानी रायपुर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं है. दिन के दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन मौसम रहेगा साफ
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम मुख्य तौर पर साफ और शुष्क रहने के आसार हैं, हालांकि एक दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. राजधानी रायपुर समेत मैदानी इलाकों में तापमान में हल्का इजाफा देखने को मिलेगा. अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है. मौसम में इस हल्की नमी की वजह उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर बना चक्रवाती घेरा और बंगाल की खाड़ी से उत्तर प्रदेश तक सक्रिय ट्रफ लाइन है. जिस वजह से हवा में नमी बनी हुई है.
शहरों का तापमान
राजनांदगांव में लगातार चौथे दिन राज्य का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया. सोमवार को वहां तापमान 34 डिग्री रहा. वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में राज्य भर में मौसम ज्यादातर सूखा रहा और एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई. राज्य में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 34°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 17.8°C रहा. रविवार को दुर्ग में 33.4°C, जगदलपुर में 33.2°C, माना में 32.9°C, बिलासपुर में 32.4°C, पेंड्रा रोड में 31.4°C और अंबिकापुर में 31°C तापमान दर्ज किया गया.