SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट: आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, पेंड्रा-अंबिकापुर में रातें हुईं सर्द, रायपुर-बिलासपुर में चढ़ा पारा

छत्तीसगढ़ से मानसून लौटने लगा है, जिस वजह से बारिश कम होने के साथ गर्मी बढ़ने लगी है. हालांकि एक बार फिर से प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने 6 से 8 अक्टूबर के बीच गरच-चमक और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Written By Pooja
Published: Oct 05, 2026, 09:55 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 01:05 PM IST
Join

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश के कुछ हिस्सों से वापसी कर ली है और अगले 2-3 दिन में कई और जिलों से इसके लौटने के हालात बन रहे हैं. मानसून के कमजोर पड़ते ही मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी बढ़ गई है. प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया. वहीं सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में रात का तापमान 18 डिग्री तक पहुंचने से ठंडक का अहसास होने लगा है. हालांकि 6 से 8 अक्टूबर के बीच गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
 

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने  4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों से वापसी शुरू कर दी है. अगले 2 से 3 दिन में प्रदेश के कई अन्य हिस्सों से भी मानसून के लौटने के लिए हालात अनुकूल हैं. इसके असर से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है.

अंबिकापुर में गिरा पारा
राज्या में एक दिन पहले सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया. यहां का तापमान 35°C ​ रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम रात का तापमान अंबिकापुर में 18 डिग्री रहा. पेंड्रा रोड में भी न्यूनतम तपामान 18.4 डिग्री दर्ज हुआ. कुल मिलाकर मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी बढ़ रही, वहीं सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंडक महसूस होने लगी है.

आज का मौसम 
हालांकि 5 अक्टूबर को मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन 6 अक्टूबर से कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को राज्य में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है. इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है.

7 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
7 अक्टूबर को भी एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. 8 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

मौसम विभाग की सलाह
मानसून के लौटने के साथ ही राज्य में बारिश कम होने की उम्मीद है. हालांकि 6 से 8 अक्टूबर के बीच आंधी-तूफान और बिजली गिरने के हालात बन सकते हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

अन्य शहरों का तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान लालपुर (रायपुर) में 34.2°C रहा, बिलासपुर में 33°C, पेंड्रा रोड में 32.5°C, अंबिकापुर में 31.6°C, जगदलपुर में 32.6°C और दुर्ग में 32.6°C दर्ज किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES