SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM आवास योजना में छत्तीसगढ़ का बजा डंका: पक्के मकान के सपने को किया साकार, मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 05, 2026, 08:08 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 08:11 AM IST
Image Credit: AI जनरेटेड फोटो
Join

छत्तीसगढ़ ने शहरी गरीबों को पक्के घर देने का सपना पूरा करने में देशभर में एक मिसाल कायम की है. प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को आज बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल होने जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा. 5 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'पीएम आवास योजना-शहरी पुरस्कार-2026' के लिए एक भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में आवास निर्माण में शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्यों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ सूची में सबसे आगे है. राज्य सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री अरुण साव यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण करेंगे.

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने न केवल नए आवासों के निर्माण में तेजी लाई है, बल्कि लंबे समय से अटके हुए आवास प्रोजेक्ट्स को भी मिशन मोड में पूरा किया है. जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ के शहरी आवास मॉडल को अब राष्ट्रीय स्तर पर एक मानक के रूप में पहचाना जा रहा है.

पक्के मकान के सपने को किया साकार
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरी इलाकों में बेघर और गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है. इस योजना के तहत न केवल नए घरों के निर्माण में तेजी लाई गई है, बल्कि जो हाउसिंग प्रोजेक्ट्स कुछ समय से रुके हुए या लंबित थे, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है. इसके अलावा, राज्य सरकार का ध्यान केवल लाभार्थियों को घर उपलब्ध कराने तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि उन्हें पाइप से पानी, बिजली कनेक्शन, साफ़-सफाई की सुविधा और सड़कों जैसी जरूरी सुविधाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया है.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लेंगे अवॉर्ड
पीएम आवास योजना शहरी पुरस्कार-2026 समारोह आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ की ओर से डिप्टी CM अरुण साव यह सम्मान स्वीकार करेंगे. राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के शहरी आवास मॉडल को मिली यह पहचान राज्य के प्रशासनिक प्रयासों को और मजबूत करेगी. यह पुरस्कार दिखाता है कि प्रतिबद्धता और पारदर्शी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक भी पहुंचाया जा सकता है.

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेघर परिवारों और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को पक्के घर उपलब्ध कराना है. इस योजना के तहत घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

इस योजना को दो भागों में बांटा गया है:
1. पीएम आवास योजना-शहरी (PMAY-Urban): शहरों और कस्बों में रहने वाले गरीब, कम आय और मध्यम आय वर्ग के लोगों को इससे फ़ायदा होता है.

2. पीएम आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-Gramin): यह योजना बेघर परिवारों और ग्रामीण इलाकों में अस्थायी घरों में रहने वाले लोगों के लिए लागू की जा रही है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES