SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिंगापुर में चमकेगा छत्तीसगढ़: 'SING फोरम 2026' में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय, वैश्विक मंच पर रखेंगे निवेश का रोडमैप

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे. जहां वे भारत-सिंगापुर विकास एवं कारोबार सम्मेलन में शामिल होंगे. साथ ही वे सिंगापुर के उद्योगपतियों, निवेशकों और कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.

Written By Pooja
Published: Oct 03, 2026, 11:33 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 12:12 PM IST
Join

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे भारत-सिंगापुर विकास एवं कारोबार सम्मेलन में हिस्सों लेंगे. विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 के लिए देश के दो राज्यों छत्तीसगढ़ और हरियाणा को चुना है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस फोरम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सिंगापुर के उद्योगपतियों, निवेशकों और प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. सीएम छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से उन्हें अवगत कराएंगे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय CEO राउंडटेबल में निवेशकों के साथ सीधे बातचीत भी करेंगे. इस दौरे में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, IT-ITES, GCC और फार्मास्यूटिकल्स जैसे सेक्टर में निवेश के साथ-साथ रोजगार, नई टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट और ग्रीन ग्रोथ जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी. मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य मकसद छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना और ग्लोबल निवेशकों के सामने राज्य की औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करना है.

राउंडटेबल मीटिंग में  निवेशकों से बात करेंगे सीएम
राउंडटेबल मीटिंग में सिंगापुर की प्रमुख कंपनियों, निवेश संस्थानों और ग्लोबल बिजनेस ग्रुप्स के CEO और सीनियर अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत होगी. मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति, निवेशकों को दी जाने वाली सुविधाओं, वन-क्लिक सिंगल-विंडो सिस्टम और उद्योगों के लिए बनाए गए बिजनेस-फ्रेंडली माहौल के बारे में जानकारी देंगे. साथ ही, निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

नई टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों पर खास जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में उद्योग, परिवहन और नई टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों पर खास जोर दिया जाएगा. अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों के साथ होने वाली बैठकों में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, IT-ITeS, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के मौकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. सरकार का मकसद ऐसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करना है जो औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर सकें. मुख्यमंत्री टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों और निवेशकों से भी बातचीत करेंगे.

निवेश और रोजगार पर फोकस
सरकार का मकसद नए निवेश के जरिए राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के मौकों को बढ़ाना है. मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान होने वाली बैठकों में राज्य की औद्योगिक क्षमता और अलग-अलग सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को दिखाया जाएगा. इस दौरे को राज्य में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए एक अहम मौका माना जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES