SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में बदलने वाला है मौसम, 2 दिन बाद बरसेंगे बदरा, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; रायपुर में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार हैं. इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

Written By Pooja
Published: Oct 11, 2026, 10:30 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 11:16 AM IST
Join

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है. इसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद राज्य में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं.

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश में मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की है. दो दिन बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान, कुछ इलाकों में बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

शहरों का तापमान
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान राजधानी रायपुर में 35.7°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2°C ज्यादा है, जबकि सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 18.8°C रहा. वहीं बिलासपुर 33.4°C, माना एयरपोर्ट 34.4°C, अंबिकापुर 30.9°C, जगदलपुर 33.6°C, दुर्ग 32.4°C और राजनांदगांव 35.5°C. न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में 19.5°C, जगदलपुर में 20.5°C और दुर्ग में 21.0°C तापमान दर्ज किया गया.

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अभी सुपौल, रांची, सुंदरगढ़, बरगढ़, बीजापुर, हैदराबाद, बेलगावी और पणजी से होकर गुजर रही है. अगले दो-तीन दिनों में पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के बाकी हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हो रहे हैं. इसके अलावा, मध्य ओडिशा के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) सक्रिय है.
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है. अगले 2-3 दिनों में पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं.

रायपुर का मौसम
रविवार को रायपुर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? 
मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर को राज्य के एक या दो जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और साथ ही आंधी-तूफान भी आ सकता है. इसी तरह 13 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ जिलों में मौसम खराब रहने की उम्मीद है, वहां भी हल्की बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES