छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार: अंबिकापुर में बढ़ी रात की ठंडक, जानिए मौसम का ताजा अपडेट
Chhattisgarh Weather Update: 6 अक्टूबर को राज्य में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, राजधानी रायपुर में आज धूप खिलेगी और मौसम भी साफ रहेगा.
छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी तेज हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की विदाई हो सकती है. इसी वजह से प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियों में कमी आ रही है. हालांकि आज 6 अक्टूबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. वहीं राजधानी रायपुर में आज दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
अंबिकापुर में बढ़ी रात की ठंडक
बारिश रुकने के बाद कई जिलों में दिन का तापमान 30°C से ज्यादा दर्ज किया गया. सोमवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 35°C दर्ज किया गया. इसके बाद पेंड्रा रोड में 33.8°C, रायपुर में 34.4°C, बिलासपुर में 33.6°C और दुर्ग में 33.5°C तापमान दर्ज किया गया. वहीं रात का सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 18.6°C दर्ज किया गया.
आज कैसा रहेगा मौसम
मानसून की वापसी के बीच राज्य भर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. आज 6 अक्टूबर को राज्य में एक-दो जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है. राजधानी रायपुर में औसत अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान लगभग 24°C रहने की उम्मीद है. तापमान के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया. रायपुर, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, जगदलपुर और दुर्ग में भी दिन का तापमान 32°C से 34.4°C के बीच बना हुआ है.
अगले दो दिनों तक बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो आज, मंगलवार को मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान लगभग 24°C रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने दी सलाह
बता दें कि राज्य भर में बारिश अब कम हो रही है और मानसून की वापसी का असर साफ दिखने लगा है. धूप वाले दिनों की वजह से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए, बारिश और बिजली गिरने से प्रभावित कुछ इलाकों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.