SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में धान खरीदीः 3,100 केंद्रों पर किसानों की भीड़, जानें कितने क्विंटल खरीद रही सरकार

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी होनी शुरू हो चुकी है. प्रदेश के 3,100 केंद्रों पर किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है. बलरामपुर, कबीरधाम, महासमुंद और राजनांदगांव में खरीदी की जा रही है. साथ ही अवैध धान पर भी निगरानी की जा रही है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 15, 2026, 14:12 IST | Updated: Nov 15, 2026, 14:18 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू चुकी है. इसकी तैयारियां साय सरकार की तरफ से पहले ही पूरी कर ली गई हैं. इस बार प्रदेशभर में 3 हजार 100 केंद्रों पर धान की खरीदी की जा रही है. हालांकि, सरकार ने इस बार कई बड़े बदलाव भी किए हैं, जिसके साथ ही धान की खरीदी हो रही है. इस साल प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से ज्यादा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की व्यवस्था की गई है.

साथ ही बलरामपुर जिले में पहले दिन खरीदी की बोहनी हुई. जिला मुख्यालय के धान उपार्जन केंद्र में ऑनलाइन टोकन लेकर पांच किसान धान बेचने पहुंचे, जिनमें से तीन किसानों का कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. इस साल जिले में 3 लाख 43 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है. बाहरी राज्यों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए 24 चेकपोस्ट बनाए गए हैं.

अंतर की राशि सीधे उसके खाते में

वहीं, सरकार ने फैसला लिया है कि यदि किसी किसान की एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की पैदावार नहीं होती है, तो शेष अंतर की राशि सीधे उसके खाते में भेजी जाएगी. वहीं धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए किसानों से 40 किलो 600 ग्राम धान लेने के साथ-साथ धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव जनवरी माह के बाद सीधे संग्रहण केंद्रों के लिए किया जाएगा, जिससे अवैध धानों पर रोक लगाई जा सकेगी.

कबीरधाम जिले में सभी  इंतजाम

इसके अलावा, कबीरधाम जिले में भी धान खरीदी की शुरुआत हो गई है. यहां पहले दिन 144 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों ने बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले, इसके लिए प्रशासन की तरफ से टोकन से लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. बता दें कि कबीरधाम जिले में पहले दिन करीब 10 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है. वहीं कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अलग-अलग केंद्रों में जाकर निरीक्षण किया. उन्होंने किसानों से मुलाकात कर खरीदी व्यवस्ता का जायजा लिया. साथ ही कलेक्टर ने किसानों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत भी किया.

महासमुंद जिले में 202 उपार्जन केंद्र

वहीं महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरू हो गई है. सुबह 8 बजे से ही किसान अपनी फसल लेकर धान उपार्जन केंद्र पहुंचने लगे. जिले में कुल 202 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 185 केंद्रों में किसानों के लिए टोकन जारी किए गइ हैं. झालखमहरिया धान उपार्जन केंद्र पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की. दावा है कि जिला प्रशासन की तरफ से धान खरीदी को लेकर पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. जिले में 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक 1 लाख 62 हजार 566 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी जाएगा.

राजनांदगांव में धान की खरीदी जारी

राजनांदगांव जिले के 122 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों ने अपनी धान की फसल बेची है. इस दौरान किसानों में काफी उत्साह नजर आ रहा है. जिले के ग्राम गठुला स्थित धान खरीदी केंद्र में चार किासनों को टोकन जारी किया गया है. इस केंद्र पर 1450 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है. वहीं पूरे जिले की बात करें तो इस साल करीब 1 लाख 35 हजार से ज्यादा किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है. सरकार की तरफ से राजनांदगांव जिले में 70 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया गया है.

अवैध धान पर भी प्रशासन की नजर

छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना को लेकर भी किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. किसानों को उम्मीद है कि समर्थन मूल्य के साथ योजना का लाभ मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी. धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी खरीदी केंद्रों में सभी इंतजाम किए गए हैं. वहीं अवैध धान की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने खास निगरानी व्यवस्था भी बनाई है, जिले में 6 जगहों पर चेक प्वाइंट भी बनाए हैं, जहां से अवैध धान के परिवहन पर नजर रखी जाएगी.

(ZEE MP-CG असाइमेंट डेस्क की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES