SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किताबें छोड़ रेत-सीमेंट ढो रहे बच्चे, स्कूल का वीडियो वायरल, जांच के बाद नपेंगी प्रधान पाठक रत्ना सोनी

जांजगीर-चांपा के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों से स्कूल में भीतर ईंट, रेत और सीमेंट उठवाया जा रहा है. अब शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है और एक्शन की बात कही है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 21, 2026, 18:22 IST | Updated: Nov 21, 2026, 18:36 IST
Image Credit: किताबें छोड़ रेत-सीमेंट ढो रहे बच्चे, कोटमीसोनार स्कूल का वीडियो वायरल (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

जिस उम्र में नन्हे हाथों में किताबें और कलम होनी चाहिए, उस उम्र में बच्चे स्कूल के भीतर ईंट, रेत और सीमेंट उठवाया जा रहा है. जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, जो इसकी सूबत दे रहा है. वीडियो में स्कूली बच्चे स्कूल परिसर की सफाई करते और दीवारों पर सीमेंट से प्लास्टर करते नजर आ रहे हैं. चलिए वायरल वीडियो के बारे में सबकुछ जानते हैं.

वीडियो ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी

दरअसल, अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार (बाजार पारा) स्थित शासकीय स्कूल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी शिक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है. साथ ही गंभीर सवाल खड़े कर दिया है.

दीवारों पर सीमेंट का प्लास्टर लगाने जैसे निर्माण कार्य में जुटे हैं बच्चे

बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बच्चों से स्कूल में भीतर ईंट, रेत और सीमेंट उठवाने का यह वीडियो मंगलवार सुबह करीब 11 बजे का है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल की यूनिफॉर्म पहने बच्चे पढ़ाई करने के बजाय परिसर की सफाई कर रहे हैं. दीवारों पर सीमेंट का प्लास्टर लगाने जैसे निर्माण कार्य में जुटे हैं. ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि स्कूल की प्रधान पाठक रत्ना सोनी बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे मजदूरी करवा रही हैं.

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया

आरोप है कि प्रधान पाठक रत्ना सोनी बच्चों को पढ़ाई कराने के बजाय उनसे मजदूरी और निर्माण कार्य करवा रही हैं. वीडियो बनाने वाली महिला ने पहले स्कूल के वेंटिलेशन से रिकॉर्डिंग की और फिर बच्चों से बातचीत कर पूरे मामले को उजागर किया. मामले का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया है.

'प्रधान पाठक रत्ना सोनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी'

जांजगीर-चांपा के जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि जांच कर प्रधान पाठक रत्ना सोनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल में बच्चों से किसी भी तरह का काम नहीं कराया जाना चाहिए.

अब सवाल यह है कि आखिर सरकारी स्कूल में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है या उनसे मजदूरी कराई जा रही है? क्या स्कूल में बच्चों से निर्माण कार्य कराने की अनुमति किसने दी?

रिपोर्ट: जितेंद्र कंवर

यह भी पढ़ें: बिलासपुर में लोहे की रॉड लहराते हुए राहगीरों को दौड़ाया और गाड़ियां तोड़ी, वायरल वीडियो के बाद हिरासत में हिस्ट्रीशीटर

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES