SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अब कैसे चलेगा घर...?', बिलासपुर में कचरा उठाने वाली महिलाओं ने घेरा कलेक्ट्रेट, 18 महीने से वेतन नहीं मिलने से जताई नाराजगी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कचरा इकट्ठा करने वाली महिलाओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया. जहां उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें 18 महीने तक वेतन नहीं दिया गया है. उनका कहना है कि बिना वेतन काम करना मुश्किल हो गया है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 19, 2026, 17:05 IST | Updated: Nov 19, 2026, 17:13 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

बिलासपुर के सीपत इलाके के ग्राम पंचायत गुड़ी की महिलाएं वेतन भुगतान की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं हैं. जहां महिलाओं का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से गांव में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें पिछले 18 महीने से वेतन नहीं दिया गया है.

महिलाओं ने बताया कि काम शुरू होने के बाद शुरुआती छह महीने तक वेतन तो समय पर दिया गया था. लेकिन उसके बाद से अब तक उन्हें एक भी महीने का भुगतान नहीं किया गया है. महिलाओं ने बताया कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घर-घर जाकर कचरा एकत्रित कर रही थीं. इसके बावजूद लंबे समय से मेहनताना नहीं मिलने के कारण अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

बिना वेतन काम बहुत मुश्किल

उनका मानना है कि बिना वेतन के लगातार काम करना उनके लिए मुश्किल हो गया है. दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी समस्या को लेकर महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और प्रशासन से लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग की है.

सिर्फ 6 महीने का मिला वेतन

ग्राम पंचायत गुड़ी से आई शर्मिला साहू ने ZEE मीडिया टीम को बताया कि छह लोग कचरा कलेक्शन का काम करते हैं. उन्हें लगभग 18 महीने से मानदेय नहीं मिला है, जिसके लिए वे आवेदन देने आए हैं. उन्होंने कहा कि सरपंच और सचिव से बात करने पर बताया गया कि ऊपर से मानदेय नहीं आया है. पहले सिर्फ एक बार 6 महीने का मानदेय मिला था, जबकि अब कहा जा रहा है कि एक साल का मानदेय ग्राम पंचायत से देंगे और आगे की कार्रवाई वे खुद देख लें.

ये भी पढ़ेंः 5 से 10 लाख रुपये में बेचे जाते थे नवजात शिशु, ओडिशा की बंधक महिला ने खोली पोल; रायपुर में मास्टरमाइंड समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

मेहनताना क्यों नहीं मिला रहा?

गौरतलब है कि कचरा कलेक्शन का काम करने वाली महिलाओं की तरफ से अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार वेतन भुगतान नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर घर-घर जाकर स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वाली इन महिलाओं को समय पर मेहनताना क्यों नहीं मिल रहा है? प्रशासन को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए बकाया वेतन भुगतान को लेकर जल्द ठोस पहल करनी चाहिए.

(रिपोर्टः शैलेंद्र सिंह ठाकुर, बिलासपुर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES