SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 65 हजार अभ्यर्थियों को झटका! नई तारीख का ऐलान नहीं

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अक्टूबर को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद स्थगित कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए 65 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसके कारण सभी को झटका लगा है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 10, 2026, 10:47 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 10:49 AM IST
Image Credit: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित
Join

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट के एक अहम निर्देश के बाद 11 और 25 अक्टूबर  को होने वाली  सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है. यह फैसला दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण कोटे के तहत पूरी तरह से दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को उचित लाभ न मिलने से जुड़ी एक याचिका पर हुई सुनवाई के बाद लिया गया है.

65 हजार अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
इस परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कुल 250 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और राज्य भर से लगभग 65,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. तैयारियां अंतिम चरण में थीं, लेकिन ऐन वक्त पर आए इस आदेश के बाद प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (व्यापम) ने तुरंत कार्रवाई की और सभी संबंधित जिलों के नोडल अधिकारियों को सूचना जारी कर बताया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है.

नई तारीख का ऐलान नहीं
परीक्षा के अचानक टल जाने से इसकी तैयारी कर रहे युवाओं के बीच अनिश्चितता और निराशा का माहौल बन गया है. अभी तक न तो व्यापम और न ही प्रशासन ने परीक्षा की कोई नई तारीख घोषित की है. उम्मीद है कि कोर्ट के अगले निर्देशों और जरूरी बदलावों के बाद ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा.

11 और 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा टली
चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की बेंच ने सुनवाई को दौरान राज्य सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा है कि जब तक सभी आरक्षित वर्गों को विज्ञापन में शामिल कर आवेदन का मौका नहीं दिया जाता, तब तक चयन परीक्षा नहीं होगी.  इस आदेश के बाद 11 और 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं टाल दी गई हैं. कोर्ट के आदेश के अनुसार टीचर भर्ती परीक्षा तब तक आयोजित नहीं की जाएंगी, जब तक कि विज्ञापन में सभी आरक्षित श्रेणियों को शामिल नहीं किया जाता और उन श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाता. हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार या तो नियमों के अनुसार संशोधित विज्ञापन जारी कर सकती है या फिर एक नया विज्ञापन प्रकाशित कर सकती है जिसमें सभी आरक्षित श्रेणियां शामिल हों.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा को आखिरी समय में टालने से उन हजारों उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है जो लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे. दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण कोटे के तहत पूरी तरह से दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को उचित लाभ न मिल पाने के कारण शुरू हुई कानूनी कार्यवाही ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर भर्ती नियमों की समीक्षा करने की जरूरत को उजागर किया है. फिलहाल, व्यापम (Vyapam) द्वारा परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद नए शेड्यूल का इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. उम्मीदवारों की नजरें अब हाई कोर्ट के अगले निर्देशों और नई तारीखों की घोषणा पर टिकी हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES