SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Zee TV से हर महीने जुड़ रहे 180 से ज्यादा एडवरटाइजर्स, Google और ChatGPT जैसे ग्लोबल ब्रांड्स भी कर रहे टीवी का रुख

कंपनी के मुताबिक, Zee TV अर्बन प्राइम टाइम में नंबर-1 है, जबकि उसके कई रीजनल चैनल डिजिटल एंगेजमेंट और वीडियो व्यूज के मामले में भी मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 17, 2026, 13:51 IST | Updated: Nov 17, 2026, 14:15 IST
Image Credit: Zee TV के साथ हर महीने 180 से ज्यादा एडवरटाइजरजुड़ रहे हैं| Zee Entertainment Enterprises
Join

डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बावजूद टेलीविजन की लोकप्रियता और विज्ञापन बाजार में उसकी अहमियत बरकरार है. Zee एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के मुताबिक, प्रमुख हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) Zee TV के साथ हर महीने 180 से ज्यादा एडवरटाइजर जुड़ रहे हैं. इनमें Google और OpenAI के ChatGPT जैसे बड़े ग्लोबल ब्रांड भी शामिल हैं. 

कंपनी का कहना है कि टेलीविजन आज भी बड़े पैमाने पर ब्रांड की पहचान बनाने और यूजर्स के साथ मजबूत जुड़ाव कायम करने का प्रभावी माध्यम बना हुआ है.

कंपनी के मुताबिक, Zee TV का मजबूत कंटेंट, प्राइम टाइम में बेहतर प्रदर्शन और भारतीय परिवारों के बीच उसकी पहुंच एडवरटाइजर्स को आकर्षित कर रही है. आंकड़ों (15+ अर्बन हिंदी स्पीकिंग मार्केट) के मुताबिक, Zee TV अर्बन प्राइम टाइम में नंबर-1 चैनल है. शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक के टाइम बैंड में चैनल सभी प्रमुख टाइम स्लॉट में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है.

पे-हिंदी GEC कैटेगरी के टॉप तीन शो भी Zee TV के हैं. इनमें 'तुम से तुम तक', 'गंगा माई की बेटियां' और 'वसुधा' शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि इन कार्यक्रमों की लोकप्रियता और दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव के कारण पारंपरिक एडवरटाइजर्स के साथ-साथ डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड भी चैनल को अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए पसंद कर रहे हैं.

90 करोड़ दर्शकों तक पहुंच रहा टेलीविजन

Zee एंटरटेनमेंट के मुताबिक, भारत में लीनियर टेलीविजन की पहुंच करीब 90 करोड़ दर्शकों तक है. वहीं, कंपनी का दावा है कि उसका लीनियर चैनल पोर्टफोलियो Zee TV के नेतृत्व में देशभर में 85 करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बना रहा है. ऐसे में कंपनियां अपने ब्रांड को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने के लिए टेलीविजन को एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं.

कंपनी ने बताया कि उसके फिक्शन शोज के जरिए टेक्नोलॉजी आधारित ब्रांड्स को भी अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज की उपयोगिता दिखाने का मौका मिला है. गूगल ने Zee TV के कंटेंट के साथ अपने AI बेस्ड समाधानों को जोड़ा है.

ChatGPT ने भी टीवी शोज के जरिए पहुंच बनाई

OpenAI के ChatGPT ने भी Zee एंटरटेनमेंट के कई भाषाओं वाले फिक्शन कंटेंट का इस्तेमाल करते हुए अपने AI टूल की उपयोगिता दर्शकों तक पहुंचाई. ये कैंपेन Zee TV के 'वसुधा' और 'जगद्धात्री', Zee Kannada के 'अन्नैया' और 'लक्ष्मी निवास', Zee Bangla के 'परिणीता' और 'ज्वार भाटा', Zee Telugu के 'जगद्धात्री' और 'जयम' तथा Zee Marathi के 'वीण दोघांतली ही तुटेना' और 'कमली' जैसे शोज में चलाया गया.

इन कार्यक्रमों के जरिए दिखाया गया कि ChatGPT रोजमर्रा के फैसले लेने, घर की जिम्मेदारियों को संभालने, खास मौकों की तैयारी करने और नए आइडिया तलाशने में किस तरह मदद कर सकता है. कंपनी के मुताबिक, लोकप्रिय किरदारों और कहानियों के माध्यम से AI के इस्तेमाल को आम दर्शकों के लिए आसान और प्रासंगिक बनाने की कोशिश की गई.

इसके अलावा, Citroën ने भी कंपनी के आठ फिक्शन शोज में एक खास इंटीग्रेशन किया है. 'Citroën ka comfort hi alag hai' कैंपेन के तहत कार खरीदने की पूरी प्रक्रिया को अलग-अलग भाषाओं के लोकप्रिय शोज की पारिवारिक कहानियों के साथ जोड़ा गया.

'सा रे गा मा पा' के जरिए ब्रांड्स को मिल रहा मौका

Zee TV अपने नॉन-फिक्शन कंटेंट को भी मजबूत कर रहा है. कंपनी के मुताबिक, 'सा रे गा मा पा' जैसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी और दूसरे नए कार्यक्रम एडवरटाइजर्स के लिए ब्रांड प्रमोशन के नए अवसर तैयार कर रहे हैं.

'सा रे गा मा पा' में Sargam Detergent ने 'नाम का नहीं, काम का डिटर्जेंट' संदेश को 'Perfect Gayaki of the Day' सेगमेंट के जरिए प्रमोट किया है. इसके अलावा, 'Performer of the Day' सेगमेंट में विजेताओं को खास पुरस्कार देकर ब्रांड के साथ उनका जुड़ाव बढ़ाया गया है.

वहीं, Maruti Suzuki ने शो के को-स्पॉन्सर के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. कंपनी ने शो की लोकप्रियता और भावनात्मक जुड़ाव का इस्तेमाल करते हुए अपने ब्रांड को परिवार, प्रतिभा और आकांक्षाओं से जोड़ने की कोशिश की है.

Zee एंटरटेनमेंट के मुताबिक, उसके हिंदी, कन्नड़, बंगाली, मराठी, तेलुगु और तमिल चैनलों को कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ई-कॉमर्स, FMCG, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसी कैटेगरी से विज्ञापन मिल रहे हैं.

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी Zee के चैनलों का दबदबा

कंपनी ने टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी का दावा किया है. Konnect Insights के सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, Zee TV, Zee Marathi, Zee Tamil, Zee Telugu और Zee Bangla अपने-अपने बाजारों में डिजिटल एंगेजमेंट के मामले में नंबर-1 रहे.

वहीं, Tubular के आंकड़ों के अनुसार, वीडियो व्यूज के मामले में Zee TV, Zee Marathi और Zee Bangla अपने संबंधित बाजारों में शीर्ष स्थान पर रहे. Zee TV को करीब 2.9 अरब वीडियो व्यूज मिले, जबकि Zee Kannada ने 2.3 अरब से ज्यादा वीडियो व्यूज दर्ज किए.

Zee एंटरटेनमेंट के प्रवक्ता ने कहा कि मजबूत ब्रैंड कंज्यूमर के भरोसे और जुड़ाव के मेल से बनते हैं. कंपनी का कंटेंट इकोसिस्टम एडवरटाइजर्स को रोजाना अरबों दर्शकों तक पहुंचने और उनके साथ जुड़ने का अवसर देता है. हर महीने 180 से ज्यादा एडवरटाइजर्स का साथ कंपनी के लीनियर टीवी पोर्टफोलियो की प्रभावशीलता को दर्शाता है.

कंपनी के मुताबिक, उसका फोकस फिक्शन और नॉन-फिक्शन कार्यक्रमों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों की भागीदारी बढ़ाने पर है. इसके जरिए Zee एंटरटेनमेंट एडवरटाइजर्स को अलग-अलग भाषाओं और प्लेटफॉर्म पर यूजर्स से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने की रणनीति पर काम कर रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES