App

Zee Entertainment Q2 Results: Zee एंटरटेनमेंट की कमाई में तेजी, रेवेन्यू 13% बढ़ा, ZEE5 ने लगाई लंबी छलांग

Zee Entertainment के Q2 FY27 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% बढ़कर 2,224 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Zee Entertainment Q2 Results: Zee एंटरटेनमेंट की कमाई में तेजी, रेवेन्यू 13% बढ़ा, ZEE5 ने लगाई लंबी छलांग
Image Credit: वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में ऑपरेशन से मिलने वाला कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹2,225 करोड़ हो गया है | Zee

Zee Entertainment Q2: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने Q2 FY27 (30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही) के शानदार वित्तीय और ऑपरेशनल आंकड़े जारी कर दिए हैं. कंपनी ने डिजिटल विस्तार, दमदार कंटेंट पोर्टफोलियो और फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ब्रॉडकास्टिंग सफलता के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में ऑपरेशन से मिलने वाला कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹2,225 करोड़ हो गया है. ये इससे पहले ₹1,969 करोड़ था. इस ग्रोथ को सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू से सहारा मिला है. ये ₹1,023 करोड़ से बढ़कर ₹1,332.4 करोड़ हो गया है.

ZEE एंटरटेनमेंट दूसरी तिमाही के नतीजे (Q2 FY27, कंसोलिडेटेड, YoY)

  • नेट प्रॉफिट 37.7% घटकर 77 करोड़ रुपये से 48 करोड़ रुपये हो गया है
  • रेवेन्यू 12.9% बढ़कर 1,970 करोड़ रुपये से 2,224 करोड़ रुपये हो गया है
  • EBITDA 46.6% घटकर 160 करोड़ रुपये से 85.5 करोड़ रुपये हो गया है
  • EBITDA मार्जिन 8.1% के मुकाबले 3.8% रहा

ZEE5 ने डिजिटल स्पेस में जबरदस्त पकड़ बनाई

ZEE5 ने डिजिटल स्पेस में जबरदस्त पकड़ बनाई है और ये कंपनी का सबसे तेजी से बढ़ने वाला वर्टिकल बना हुआ है. ZEE5 का Q2 FY27 में रेवेन्यू 626 करोड़ रुपये रहा. ये पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 101% अधिक है. इस तिमाही के दौरान ZEE5 पर 34 नए शो और फिल्में रिलीज की गईं. इसमें 9 ओरिजिनल कंटेंट शामिल हैं.

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मील का पत्थर


जी नेटवर्क ने खेल प्रसारण के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है.

  • 8 साल की पार्टनरशिप (2026 - 2034): 'Z' नेटवर्क आने वाले 8 वर्षों तक फीफा के प्रमुख आयोजनों को प्रसारित और स्ट्रीम करेगा.   
  • व्यूअरशिप का नया रिकॉर्ड: सभी प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर लगभग 50 बिलियन मिनट का कुल वॉच टाइम मिला है.   
  • लाइव मैचों का क्रेज: कुल फीफा वॉच टाइम का 83% (~400 मिलियन से अधिक) हिस्सा सीधे लाइव मैचों से आया.
  • भारत में 73% दर्शकों ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 को दर्शकों तक लाने के लिए 'Z' को एक ब्रांड के रूप में बेहद सराहा है. 

टेलीविजन नेटवर्क और व्यूअरशिप का दबदबा

BARC के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 के वीक 24 में जी नेटवर्क ने 20.0% ऑल-इंडिया टीवी नेटवर्क शेयर हासिल किया है. ये पिछले 7 वर्षों में सबसे ज्यादा है. इस तिमाही में सा रे गा मा पा (जी टीवी), दिलों की राम लीला (जी टीवी), होम मिनिस्टर (जी मराठी), दादगिरि अनलिमिटेड S11 (जी सार्थक) जैसे लोकप्रिय शो लॉन्च किए गए हैं.

जी म्यूजिक कंपनी के सब्सक्राइबर बढ़कर 179 मिलियन और कुल वीडियो व्यूज 59 बिलियन हो गए हैं. इस तिमाही में टॉक्सिक, हैवान, बटवारा 1947 जैसे गानों और एल्बमों के साथ कुल 9 हिंदी, 12 क्षेत्रीय और 73 सिंगल्स/एल्बम के राइट्स जोड़े गए हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav Singh

Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More