App

भारत-अमेरिका डील पर कन्‍फ्यूजन: मुलाकात पर मुलाकात पर क्यों नहीं बन रही बात?

US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब तक पूरी नहीं हो सकी है. फरवरी में ही फ्रेम वर्क तैयार हो गया था, लेकिन अब तक समझौता अंतिम दौर में नहीं पहुंच सका है.

भारत-अमेरिका डील पर कन्‍फ्यूजन: मुलाकात पर मुलाकात पर क्यों नहीं बन रही बात?

US India Trade Deal: भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील अब भी अटकी हुई है. हर बात बस इतना अपडेट सामने आता है कि डील पूरी होने वाली है और बातचीत अंतिम दौर में है, लेकिन अब तक ये पूरी नहीं हो सकी है. इस डील को लेकर भारत और अमेरिका की ओर से अलग-अलग बयान आ रहे हैं.

कुछ हफ्ते पहले भारत के कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल कहते हैं कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सारी बातें तय हो चुकी है और ये जल्द पूरी होने वाली है. दूसरी ओर  अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR)  जैमीसन ग्रीर कहते हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत आखिरी दौर में है, लेकिन अभी कई मुद्दों पर सहमति बननी बाकी है. डील पर दोनों देशों की ओर से अलग-अलग बयान कंफ्यूजन पैदा कर रहे हैं.

अमेरिका -भारत ट्रेड डील में देरी क्यों?  

पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर के बीच जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के बाद मुलाकात हुई. दोनों ने व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने पर सहमति जताई है. हालांकि ग्रीर के बयान से साफ दिखा कि अभी समझौते पर तुरंत मुहर लगने की उम्मीद नहीं है. दोनों देश डील में डेडलॉक को सुलझाने पर बातचीत कर रहे हैं. फरवरी से ही इस ट्रेड डील का फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है, लेकिन ये ट्रेड समझौता पूरा नहीं हो पा रहा है.जैमीसन ग्रीर के मुताबिक इस डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही फोन पर बातचीत हो सकती है. इससे पहले भी दोनों देशों के प्रमुख के बीच 30 सितंबर को फोन पर चर्चा हुई थी.  

फरवरी में ऐलान, लेकिन अब तर पूरा नहीं हुआ काम

अमेरिका और भारत ने फरवरी में ही दोनों देशों के बीच ट्रेड एग्रीमेंट के पहले चरण के लिए ट्रेड फ्रेमवर्क को फाइनल होने का ऐलान किया था. बाद में अमेरिका के टैरिफ स्ट्रक्चर में बदलाव के चलते कई दौर की बातचीत शुरू हो गई. कभी अमेरिकी अधिकारियों का समूह दिल्ली आ रहे हैं, तो कभी भारतीय दल अमेरिका पहुंच रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ की बदौलत इस डील को अपने पक्ष में करना चाहते हैं, जबकि भारत साफ कर चुका है कि वो किसानों, पशुपालकों और देश के लोगों के हितों को देखते हुए ही ये डील करेगा. भारत अपनी स्थिति को साफ कर चुका है. अब अमेरिका डील के मसौदे पर चर्चा कर बीच का रास्ता निकालने में जुटा है. 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की 5 बड़ी वजह

 

  1. ट्रंप की दबाव वाली रणनीति 
  2. टैरिफ स्ट्रक्चर
  3. सेक्शन 301 जांच
  4. रूस से तेल खरीद पर अमेरिका के 100% टैरिफ वाला बिल
  5. कृषि और औद्योगिक उत्पादों पर फंसा पेच  



 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More