)
शेयर फोटो में एक्ट्रेस समय रैना के साथ नजर आ रही हैं. दोनों के साथ पैनल के लोग बलराज घई, महीप सिंह और मधुर विर्ली भी हैं. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लगता है कि मेरा सीजन टू का एपिसोड कुछ ज्यादा विवादित था, इसलिए अभी तक पोस्ट नहीं किया.
पूनम ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट सामने आने के बाद एपिसोड को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर शो के दूसरे सीजन का फिनाले होने के बाद भी उनका एपिसोड रिलीज क्यों नहीं किया गया.
शो को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है. आखिर पूनम पांडे वाला एपिसोड क्यों नहीं हुआ. एक्ट्रेस ने भी पोस्ट में इसके पीछे की वजह नहीं बताई है. उन्होंने केवल मजाकिया अंदाज में इसके बारे में जानकारी दी है.
समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का फिनाले 15 नवंबर को शाम 7 बजे रिलीज हो चुका है. इस शो को भी समय रैना के यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एक साथ रिलीज किया गया. सीजन के आखिरी शो में बलराज गई, रैपर रफ्तार, साहिल काले पैनलिस्ट शामिल हुए. इस एपिसोड में बताया गया कि कोई विनर नहीं होगा. सभी कंटेस्टेंट्स को 1 लाख का ईनाम दिया जाएगा.
बता दें कि इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 की शुरुआत 20 जून 2026 को हुई थी. इस पैनल में समय रैना और बलराज घई के साथ आलिया भट्ट, शरवरी और आशीष सोलंकी थे. इसके बाद समय के शो में कई बड़े स्टार्स नजर आए थे. समय के इस शो को काफी पसंद किया गया.
पूनम पांडे ने फोटो शेयर कर बताया कि उनका शो रिलीज नहीं हुआ. इसके पीछे के कारण किसी नहीं बताया गया. समय रैना के पहले सीजन इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर काफी विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद उन्हें वीडियो तक हटाने पड़ गए थे. विवाद को देखते हुए समय रैना ने सीजन 2 में किसी भी तरह का विवादित कंटेंट नहीं डाला है.