SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने पर कटेगी जेब, 1 अक्टूबर से देना होगा चार्ज , कितनी लगेगी फीस, किसके लिए फ्री? हर सवाल का जवाब

WhatsApp Message : मेटा ने वॉट्सऐप मैसेंजिग के लिए चार्ज लगाने का फैसला किया है. मैसेज भेजने के लिए 1 अक्टूबर से फीस लगेगी . कौन ये फीस भरेगा और किसके लिए ये सर्विस अभी भी फ्री रहने वाली है, सबकुछ समझते हैं.

Written By Bavita Jha
Published: Sep 30, 2026, 01:24 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 02:15 PM IST
Join

WhatsApp Message Charge: हाल ही में UPI पर MDR चार्ज लगाने का फैसला किया गया. 2000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर फीस लगाने का नियम बना. सरकार के फैसले पर खूब हंगामा हो रहा. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है. अब वॉट्सऐप (WhatsApp) पर मैसेज भेजने पर भी फीस लगाने वाली है. 1 अक्टूबर से व्हाट्सऐप भी फ्री नहीं रहेगा, मैसेज भेजने के लिए पैसे देने पड़ेंगे.  


वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने पर लगेगी फीस 

इस्टैंट मैसेंजिंग ऐप वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी Meta की नई प्राइसिंग डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक मैसेज भेजने पर अब पैसे लगेंगे. हालांकि इस फैसले का असर आम यूजर्स यानी आप और हम पर नहीं होगा. ये नियम कमर्शियल प्लेटफॉर्म WhatsApp Business API पर पड़ेगा. मेटा ने 1 अक्टूबर 2026 से सर्विस और यूटिलिटी मैसेजिंग चार्ज में बदलाव किया है. वॉट्सऐप का ये बदलाव आम यूजर्स के मैसेंजिग पर असर नहीं डालेगा. यानी आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ चैटिंग करते हैं, तो वो आज भी फ्री है और कल से भी फ्री ही रहेगा. अब सवाल ये है कि फिर चार्ज किसे देना होगा और कितना? इससे चार्ज से कमाई किसकी होगी और किन मैसेज पर ये फीस लगेगी?  

सवाल: वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने के लिए किसे चार्ज देना होगा?

जवाब: मेटा ने नया बदलाव WhatsApp Business Plateform इस्तेमाल करने वाली कंपनियों, बिजनेस के लिए किया है. 1 अक्टूबर से इस प्लेटफॉर्म की मैसेजिंग फीस में बदलाव किया गया है. जहां पहले ग्राहक के मैसेज भेजने के बाद 24 घंटे तक बिजनेस या कंपनी की ओर से भेजा जाने वाला विंडो फ्री होता था, अब उसपर शुल्क लगेगा.  

सवाल: 1 अक्टूबर से वॉट्सऐप पर मैसेज करने पर कितना फीस देना होगा?  

जवाब: मेटा के नए नियम के बाद यूटिलिसी, आर्डर, कन्फर्मेशन, डिलीवरी जैसे अपडेट के मैसेज पर भी चार्ज लगेगा, जो की पहले मुफ्त था. महीने में 1000 सर्विस रिप्लाई फ्री रखा गया है, जिसके बाद के मैसेज पर फीस भरनी होगी.  

मैसेजफीस  (प्रति मैसेज)  
मार्केटिंग (ऑफर, प्रमोशन आदि)0.8631 रुपये प्रति मैसेज
यूटिलिटी (आर्डर, पेमेंट, डिलीवरी अपडेट0.136 रुपये प्रति मैसेज
ऑथेंटिकेशन (OTP आदि) 0.115 रुपये प्रति मैसेज
सर्विस (ग्राहकों के मैसेज पर जवाब)0.115 रुपये प्रति मैसेज

 इसे उदाहरण से समझते हैं: मान लेते हैं कि किसी कंपनी ने अपने ग्राहक के वॉट्सऐप नंबर पर कोई विज्ञापन भेजा. ग्राहक ने इस पर  इन्क्वायरी के लिए सवाल पूछा. कंपनी ने 24 घंटे के अंदर उसका जवाब दिया. 30 सितंबर तक ये जवाब फ्री था, लेकिन अब कंपनी को 1000 मैसेज के बाद इस पर फीस देनी होगी. हर मैसेज के लिए  0.115 रुपये का चार्ज देना होगा. अगर कंपनी 1000 कस्टमर को एक दिन में व्हाट्सऐप पर सिर्फ ऑर्डर का अपडेट भेजती है, तो उसे 115 रुपये + GST भरना होगा.  

सवाल: क्या इसका असर आम यूजर्स पर भी होगा?  

जवाब: बिल्कुल नहीं, आम वॉट्सऐप यूजर्स पर इस नए नियम पर कोई असर नहीं होगा. आपके लिए व्हाट्सऐप पूरी तरह से फ्री है. मतलब कि अगर आप अपने ऑर्डर, डिलीवरी आदि से जुड़ा कोई भी मैसेज कंपनी से चैटबॉक्स के जरिए पूछते हैं, तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा. सामान्य व्हाट्सऐप और छोटे कारोबारों के लिए वॉट्सऐप मुफ्त ही रहेगा.  

सवाल: 1 अक्टूबर के बाद भी कौन-कौन से वॉट्सऐप मैसेज फ्री ही रहेंगे  ?  

सवाल: यूजर्स वॉट्सऐप और बिजनेस प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप में क्या अंतर हैं?  

जवाब: यूजर्स वॉट्सऐप जो हम और आप इस्तेमाल करते हैं. वहीं बिजनेस और कंपनियां भी वॉट्सऐप के जरिए कारोबार का एक्सपेंशन करती हैं. उसके लिए वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म होता है. कंपनियों के लिए एक खास सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जहां उन्हें एक साथ लाखों कस्टमर्स के साथ मिलने में मदद मिलती है. 

आपके लिए फ्री वॉट्सऐप कैसे करता है करोड़ों की कमाई ?  

इंस्टैंट मैसेंजिंग ऐप वॉट्सऐप के पास 3.3 बिलियन यूजर्स है. इतने बड़े यूजर बेस वाले प्लेटफॉर्म का बिजनेस मॉडल भी यूनिक है. वॉट्सऐप आम यूजर्स के लिए फ्री है, आपको मैसेज भेजने या पढ़ने के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है. व्हाट्सपे के जरिए पैसा भेजने के लिए भी कोई चार्ज नहीं लगता है, फिर मेटा वॉट्सऐप से कमाई कैसे करता है ? वॉट्सऐप सीधे तौर पर यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लेता है, इसकी तमाम सर्विसेस फ्री है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी मोटी कमाई कर लेती है. कंपनी को WhatsApp Business API के जरिए फीस मिलती है.

कंपनियां इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने ग्राहकों से कनेक्ट होती है, उन्हें अपने बिजनेस अपडेट्स , ऑर्डर अपडेट्स भेजती है.API के लिए कंपनियों को प्रति मैसेज चार्ज देना पड़ता है. मार्केटिंग, कस्टमर सर्विस जैसे मैसेज के लिए चार्ज देना पड़ता है.

WhatsApp Payment सर्विस भारत में फ्री है, लेकिन कई देशों में इस पर कंपनी फीस लेती है. भविष्य में ये कंपनी के लिए रेवेन्यू का बड़ा जरिया बन सकता है.

Click-to-WhatsApp Ads: व्हाट्सऐप पर भले ही सीधे एड नहीं आते हैं, लेकिन फेसबुक, इंस्टाग्राम के एड या विज्ञापन को यह सीधे व्हाट्सऐप से कनेक्ट करने का रास्ता देती है. व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप के जरिए भी अब कंपनी रेवेन्यू जेनरेट करेगी. 
 

  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES