SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिंगल बेडरूम का किराया 70 हजार, अमेरिका में सिंगल स्टूडेंट का मंथली बजट हो गया वायरल

हर शहर के खर्च वहां की इंफास्ट्रक्चर के हिसाब से अलग-अलग होते हैं. अमेरिका की मैडिसन शहर में रहने वाली भारतीय छात्रा ने अपना मंथली बजट शेयर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर दी जानकारी में बताया कि किराये से लेकर खाने तक हर महीने 1.02 से 1.11 लाख रुपये खर्च होते हैं.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 29, 2026, 12:33 IST | Updated: Nov 29, 2026, 12:40 IST
Image Credit: (AI) कपड़ों और स्किन केयर जैसे पर्सनल एक्सपेंस में भी हर महीने 150 से 200 डॉलर खर्च है.
Join

अगर आप विदेश में जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो आपको यहां के खर्च के बारे में जानकारी होना जरूरी है. ऐसे में पढ़ाई करने की सोचने वालों के मन में यह प्लान चल रहा है कि आखिर अमेरिका में रहने का असली खर्च कितना होता है? इस सवाल के जवाब में अमेरिका के विस्कॉन्सिन के मैडिसन शहर में रहने वाली भारतीय छात्रा कशिश हुंदलानी ने सोशल मीडिया पर अपने मंथली खर्च की जानकारी दी है. पिछले एक साल से अमेरिका में रहने वाली कशिश ने बताया कि उनका हर महीने का खर्च करीब 1.02 लाख से 1.11 लाख रुपये के बी है.

सोशल मीडिया पर कशिाश् ने बताया कि उनके हर महीने के खर्च 1100 से 1200 डॉलर (करीब 1.02 लाख से 1.11 लाख रुपये) में सबसे बड़ा हिस्सा घर के किराये का है. उन्होंने बताया कि वह वन बेडरूम अपार्टमेंट के लिए हर महीने 750 डॉलर (करीब 70,000 रुपये) किराया देती हैं. इसके अलावा वाई-फाई, मोबाइल सिम और बिजली जैसी बेसिक खर्च पर उनका हर महीने करीब 50 डॉलर (4,638 रुपये) खर्च हो जाता है. उन्होंने बताया कि किराये में हीटिंग की सुविधा शामिल होने के कारण उनका बिजली बिल काफी कम रहता है.

राशन और पर्सनल खर्च का पूरा हिसाब

कशिश ने यह भी बताया कि वह अभी खाना बनाना सीख रही हैं. ऐसे में उन्हें बाहर से ही खाने का ऑर्डर करना पड़ता है. इस कारण उनका राशन यानी ग्रोसरी बिल 150 से 200 डॉलर (करीब 13,913 से 18,550 रुपये) के करीब रहता है. उनका यह भी कहना है कि जो लोग घर पर खाना बनाते हैं, उनका राशन खर्च 250 से 300 डॉलर तक रह सकता है. इसके अलावा बाहर से खाना मंगाने, कपड़ों और स्किन केयर जैसे पर्सनल एक्सपेंस में भी हर महीने 150 से 200 डॉलर खर्च हो जाते हैं.

शहर बदलने के साथ बदल जाता है खर्च का गणित

कशिश ने यह भी बताया कि अमेरिका के अलग-अलग शहरों में रहने की कॉस्टिंग में बड़ा अंतर है. इस तरह का अंतर भारत में भी देखने को मिलता है. कशिश के अनुसार मैडिसन शहर तुलनात्मक रूप से किफायती है, इसलिए वह इस बजट में आराम से रह पाती हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क से कम्पेयर करते हुए कहा कि वहां पर 1,200 डॉलर में एक महीने के लिए रहना और बाकी का खर्च चलाना लगभग नामुमकिन है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES